फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में दुकान में घुसी, दस घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या: दो से चार नंबर तक
विज्ञापन


रोडवेज बस दुकान में घुसी, 10 लोग घायल

- ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चंडी चौराहे के पास हुआ हादसा
- दुकान में बस के घुसने से पांच लाख रुपये का नुकसान

अमर उजाला ब्यूरो
पिलखुवा। हाईवे पर चंडी चौराहे के पास शनिवार अलसुबह पांच बजे हापुड़ डिपो की रोडवेज बस सामने से आ रहे ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर एक दुकान में घुस गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक और यात्रियों सहित दस लोग घायल हो गए। जबकि दुकान मालिक को पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया है।
शनिवार सुबह पांच बजे हापुड़ डिपो की रोडवेज बस हापुड़ से दिल्ली जा रही थी। तभी चंडी चौराहे के पास ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में बस सड़क किराने सददीकपुरा निवासी नौशाद की बेडशीट की दुकान में घुस गई। हादसे में दुकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अलसुबह हादसा होने के चलते दुकान के अंदर सो रहे चौकीदार साहिल बाल-बाल बच गया। ट्रैक्टर चालक शीशपाल निवासी मेरठ घायल हो गए। जबकि रोडवेज बस में सवार रवि, राहुल, संदीप, मुकेश, कुलदीप, सचिन, सौरभ, सुदेश और प्रीतम निवासी हापुड़ घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराकर जीसीबी की मदद से बस को दुकान से बाहर निकाला। दुकान स्वामी नौशाद ने बताया कि हादसे में उनका पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। कोतवाल पंकज लवानिया ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करावा दिया गया है। ट्रैक्टर सवार को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसों में दंपति समेत 6 घायल
गढ़मुक्तेश्वर। अलग-अलग रास्तों पर हुए सड़क हादसों में दंपति समेत 6 लोग घायल हो गए। इनमें हालत बिगड़ने चिकित्सकों ने एक को मेरठ रेफर कर दिया।
गढ़-मेरठ मार्ग पर गांव पौपाई के जंगल में शुक्रवार रात करीब दस बजे इंडिका कार ने बाइक को साइड मार दी। इससे बाइक चला रहा सोनू निवासी खतौली और उसके पीछे बैठा पड़ोसी दोस्त विवेक घायल हो गया। दूसरी घटना गढ़-मेरठ रोड पर लोदीपुर इंटर कॉलेज के पास हुई। यहां शुक्रवार रात करीब 11 बजे गढ़ की तरफ आ रहे कैंटर की साइड लगने से सेंट्रो कार चला रहा हसरत और पास वाली सीट पर बैठे उसके चाचा हसनैन निवासी मवाना घायल हो गए। तीसरी घटना गढ़-स्याना रोड पर गांव सदरपुर के पास हुई। यहां शनिवार दोपहर करीब एक बजे दूध के टैँकर ने बाइक को साइड मार दी। इससे बाइक चला रहा भूरे सिंह और पीछे बैठी उसकी पत्नी सरला निवासी जहांगीराबाद घायल हो गए। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें