फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूफटॉप सोलर पावर प्लांट लगवाओ, 24 घंटे बिजली पाओ

विज्ञापन
विज्ञापन
रूफ टॉप सोलर प्लांट लगवाओ, 24 घंटे बिजली पाओ
विज्ञापन

- छत या खाली जगह में प्लांट लगाने को होगा करार, आसपास भी सप्लाई होगी बिजली
- नेडा के माध्यम से कंपनी करेगी करार, पूरा होने पर प्लांट हो जाएगा मालिक का
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
अगर आप बिजली कट से परेशान हैं या फिर आप चाहते हैं कि आपको 24 घंटे बिजली मिले तो अपने यहां ग्रिड समायोजित सोलर पावर प्लांट लगवा सकते हैं। इसके लिए आपको मात्र छत या जगह देनी होगी और प्लांट शासन द्वारा चयनित की गई एक कंपनी लगाएगी। इस प्लांट से आसपास भी बिजली सप्लाई होगी। नेडा के माध्यम से करार पर लगने वाला प्लांट करार का समय पूरा होने के बाद आपका हो जाएगा।
नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 2022 तक लक्षित 100 मेगावाट सोलर कनेक्टेड परियोजनाओं की स्थापना के अंतर्गत प्रदेश के लिए 4300 मेगावाट क्षमता का लक्ष्य ग्रिड समायोजित सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना बनाई गई है। यूपी नेडा ने शासन के आदेश पर सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली उत्पादन की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। इससे बिजली उत्पादन ग्रिड संयोजित रूफ टॉप सोलर पावर प्लांट नेट मीटरिंग प्रणाली पर आधारित होगा। प्लांट लगाने का काम एक कंपनी करेगी। प्लांट वहीं लगाए जाएंगे जहां छत या खाली जगह मिलेगी। प्लांट पर खर्च आने वाली राशि कंपनी खर्च करेगी। यहां पर तैयार बिजली की सप्लाई छत या जगह देने वाले के साथ आसपास भी सप्लाई होगी। प्लांट में बनने वाली बिजली की सप्लाई का काम पावर कारपोरेशन करेगा। इसके लिए अलग से मीटर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


इन्हें दी जाएगी तरजीह
ग्रिड समायोजित सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना में औद्योगिक क्षेत्र, अस्पताल, होटल, शिक्षण संस्थानों और बाजारों को तरजीह दी जाएगी। इसके लिए छत या फिर जगह देने वाले को आवेदन करना होगा। आवेदन मिलने पर कंपनी सर्वे कर प्लांट लगाने का काम शुरू कर देगी। खर्च होने वाली बिजली का बिल प्लांट लगवाने वाले को भी भरना होगा। मगर, खास बात यह है कि करार पूरा होने पर प्लांट उसी का हो जाएगा।
विज्ञापन


नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सोलर कनेक्टेड परियोजनाओं की स्थापना के अंतर्गत प्रदेश के लिए लक्ष्य ग्रिड समायोजित सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना बनाई गई है। यह योजना बिजली की कमी को दूर करेगी तो इससे सभी को लाभ मिलेगा। प्लांट लगवाने के लिए आवेदन मांग लिए गए हैं। - पीपी सिंह, प्रोजेक्ट ऑफिसर, नेडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें