फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दीपावली पर निकला 150 मीट्रिक टन अतिरिक्त कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। पटाखों और घरों की सफाई से दीपावली पर शहर से 150 मीट्रिक टन अतिरिक्त कूड़ा निकला है। नगर निगम की ओर से पिछले तीन दिनों से चलाए जा रहे सफाई अभियान की मंगलवार को नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने समीक्षा की। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 4500 सफाई कर्मचारियों को लगाया गया है। इसके साथ ही 35 टीमें रात की पाली में सफाई अभियान चला रहीं हैं।
विज्ञापन

सोमवार को दीपावली पर जमकर आतिशबाजी की गई। गली मोहल्लों की सड़कें पटाखों से अट गईं। इसके साथ ही लोगों ने अपने घरों प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई के बाद कूड़ा नगर निगम की गाड़ी को दे दिया। आम दिनों की अपेक्षा त्योहार पर कूड़ा ज्यादा निकल रहा है।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मिथलेश ने बताया कि सफाई मित्रों और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कूड़ा कलेक्शन की रफ्तार तेज कर दी है। आवश्यकता को देखते हुए वार्डों में दो पालियों में कूड़ा कलेक्शन कराया जा रहा है। प्रतिदिन लगभग 1700 मीट्रिक टन कूड़ा एकत्र होता है जिसमें दीपावली के बाद लगभग 150 मीट्रिक टन अतिरिक्त कूड़ा एकत्र किया गया है।
विज्ञापन

निस्तारण के लिए कूड़ा प्रोसेसिंग यूनिट तक भेजा गया। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन वाहनों की संख्या बढ़ा दी गई है। वहीं नगर आयुक्त का कहना है कि शहर में लगातार कूड़ा पृथक्करण को लेकर चलाए गए जन जागरूकता अभियान का असर हुआ है। वसुंधरा, कविनगर के अलावा सिटी और मोहननगर जोन में भी क्षेत्र वासियों ने गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करते हुए डोर टू डोर कलेक्शन करने गई गाड़ी को कूड़ा मुहैया कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें