फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 शौचालय तैयार, संचालन करने वाला कोई नहीं

Sat, 25 Mar 2017 01:25 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजियाबाद
विज्ञापन
BIO TOILET - फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन पर नगर निगम में ब्रेक लग गया है। निगम ने सरकार से मिले फंड से 15 सामुदायिक शौचालय तैयार तो करा लिए हैं लेकिन इन्हें संचालित करने के लिए कोई तैयार नहीं है। निगम के पास भी इन्हें संचालित करने के लिए संसाधन नहीं है। ऐसे में यह टॉयलेट्स बंद पड़े हैं।
विज्ञापन


शहर में सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालयों की संख्या मानकों के अनुरूप न होने पर एनजीटी ने नगर निगम को फटकार लगाई थी। इसके बाद निगम ने शहर में 63 सामुदायिक और 151 सार्वजनिक शौचालय बनाने की प्लानिंग की थी।

सामुदायिक शौचालयों के लिए केंद्र सरकार ने पैसा भी दिया है। शहर में 15 सार्वजनिक शौचालय तैयार हो चुके हैं। महापौर ने दो शौचालयों का लोकार्पण भी कर दिया है। बावजूद इसके इन शौचालयों पर ताला लटका है।
विज्ञापन


नगर निगम इन शौचालयों को संचालित नहीं करा पा रहा है। इनके संचालन के संबंध में निगम ने कोई पॉलिसी भी तैयार नहीं की है। ऐसे में अफसरों की लापरवाही से निगम के यह 15 सामुदायिक शौचालय बंद पड़े हैं। लोगों को इनका फायदा नहीं मिल रहा।
विज्ञापन


अधिकारी बोले
15 शौचालयों का निर्माण हमने पूरा कर दिया है। यह शौचालय स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर किए जाने हैं। अभी यह तय नहीं है कि शौचालयों का संचालन कौन करेगा।
- संजय सिंह चौहान, अधिशासी अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें