फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से ऐंठे 15 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। थानाक्षेत्र निवासी एक महिला ने गौरांश नाम का युवक पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने और 15 लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने युवक पर दोस्तों को वीडियो भेजना का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दर्ज मुकदमे में पीड़िता ने बताया कि गौरांश ने किसी तरह उनकी निजी वीडियो रिकॉर्ड कर ली। इसके बाद वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। युवक ने धमकी देकर अलग-अलग समय पर महिला से 15 लाख रुपये ऐंठ लिए। महिला ने ब्याज पर लेकर यह रकम आरोपी को दी। बताया कि वह प्रति माह 80 हजार रुपये ब्याज के चुका रही हैं। आरोप है कि गौरांश अब फिर से उन्हें वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपयों की मांग कर रहा है। उसने उनकी वीडियो अपने कुछ दोस्तों को भी भेज दी है। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायत मिलते ही मुकदमा दर्ज करा दिया गया था। महिला पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रही हैं, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें