फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: प्लॉट पर निर्माण कराने के नाम पर 15 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर थानाक्षेत्र में प्लॉट पर निर्माण करने की एवज में आरोपियों ने 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। इतना ही नहीं पीड़ित के बेटे का एमडी कार्स में एडमिशन कराने के नाम पर मार्कशीट कब्जे में लेकर रंगदारी मांगने का भी आरोप है। पीड़ित ने सात आरोपियों के खिलाफ विजयनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन




एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-17 निवासी राजेश गोयल के मुताबिक उनकी पहचान करीब पांच साल पहले पीतमपुरा स्थित सत्संग कार्यक्रम में उनकी मुलाकात दिल्ली एम्स में कार्यरत सुनील कुमार से हुई थी। हाल ही में उन्हें अपने गांव सिसाना जिला बागपत स्थित प्लॉट पर निर्माण कार्य कराना था। इसी बीच सुनील कुमार ने उनका परिचय प्रताप विहार सेक्टर-12 निवासी रमेश महाराणा से कराया, जो संतोष मेडिकल कॉलेज में बिल्डिंग सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है। राजेश गोयल ने बताया कि जुलाई 2025 में उन्होंने रमेश महाराणा को निर्माण कार्य के लिए 15 लाख रुपये दिए थे। रकम लेने के बाद आरोपी ने कहा कि काम अगले महीने शुरू कर दिया जाएगा, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी न तो निर्माण कार्य शुरू हुआ और न ही रकम लौटाई गई। इतना ही नहीं सुनील ने पीड़ित को बताया कि रमेश महाराणा और उनकी पत्नी प्रतिभा महाराणा जेपी जूनियर हाई स्कूल एवं जेपी कोचिंग सेंटर और प्रवेश एवं काउंसलिंग सेंटर का संचालन करते हैं। वह मेडिकल कोर्स में प्रवेश दिलाने में मदद कर सकते हैं। राजेश गोयल का आरोप है कि आरोपियों ने भरोसा जीतकर उनके पुत्र के 10वीं, 12वीं और एमबीबीएस की मूल मार्कशीट ले लीं। जब प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई तो उन्होंने दस्तावेज मांगे, लेकिन आरोपी पक्ष ने दस्तावेज लौटाने के बदले अवैध धन की मांग शुरू कर दी। विरोध पर दी धमकी, फायरिंग कर हत्या की कोशिश पीड़ित ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने अवैध रकम देने से मना किया तो आरोपी पक्ष ने अलग-अलग नंबरों से धमकी भरे फोन करने शुरू कर दिए। राजेश गोयल का आरोप है कि जब वह अपनी पत्नी के साथ दस्तावेज लेने आरोपी के घर पहुंचे तो रमेश महाराणा, उसकी पत्नी प्रतिभा, बेटी मोनिका, बेटा रमेश, सुनील कुमार, सचिन और सूरज ने मिलकर उन पर जान से मारने की नियत से हमला किया। एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी का कहना है कि शिकायत के आधार पर सात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास रंगदारी तथा अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें