फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद : आयकर के 15 अधिकारी-कर्मचारी कोरोना संक्रमित, 13 अप्रैल तक के लिए कार्यालय पूरी तरह बंद

Mon, 12 Apr 2021 08:52 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद

सार

आयकर कार्यालय में कोविड-19 टेस्ट कराने के लिए एक कैंप का आयोजन किया गया। 15 लोग संक्रमित मिले। दफ्तर को मंगलवार तक के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। 
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना का कहर अब रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन कोरोना अपना ही रिकॉर्ड ध्वस्त कर रहा है। यूपी समेत देश में कोरोना के आंकड़े बेलगाम हो रहे हैं। गाजियाबाद में सोमवार को आयकर कार्यालय के 15 अधिकारी और कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

विज्ञापन


दफ्तर को मंगलवार तक के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। सोमवार को कार्यालय में कोविड-19 टेस्ट कराने के लिए एक कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 15 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जांच अभी भी चल रही है।  

अधिकारियों ने बताया कि कार्यालय में कोरोना का तेजी से फैलाव हो रहा है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए गाजियाबाद के कार्यालयों को सैनिटाइज कराया जा रहा है। 12 अप्रैल (सोमवार) दोपहर तीन बजे से लेकर 13 अप्रैल (मंगलवार) तक कार्यालय पूरी तरह से  बंद रहेगा।
विज्ञापन


साथ ही ये भी कहा गया है कि जो भी इन अधिकारियों और कर्मचारियों के संपर्क में आया है, वो भी अपनी कोरोना जांच करा लें।  वहीं जिले में कोरोना से कुल मौतों की संख्या सोमवार को 104 पहुंच गई है। 187 और संक्रमित मरीज मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें