फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरब्रिज पर लोगों ने कारों को खड़ा कर बनाया पार्किंग स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरब्रिज पर लोगों ने कारों को खड़ा कर बनाया पार्किंग स्थल
विज्ञापन


नेशनल हाईवे से पिलखुवा के अंदर प्रवेश करने के मुख्य मार्ग गांधी फाटक ओवरब्रिज को लोगों ने इन दिनों पार्किंग स्थल बना दिया है। रोज लोग ओवरब्रिज पर कारों को खड़ा कर देते हैं। इससे कई बार ओवरब्रिज पर जाम लग जाता है। दो साल पहले गांधी फाटक ओवरब्रिज का निर्माण पूरा हुआ था।

ओवरब्रिज के निर्माण से शहर के लोगों को काफी राहत मिली थी और लोगों को थोड़ी थोड़ी देर में लगने वाले जाम से छुटकारा मिल गया था, लेकिन अब बेतरतीब वाहन पार्किंग ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। हालत यह है कि लोग अपनी कारों को ओवरब्रिज पर ही खड़ा कर देते हैं।
विज्ञापन


ओवरब्रिज पर खड़ी कारों की लंबी लंबी लाइन लग जाती है। ऐसे में कई बार जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जब जाम लग जाता है तो पुलिस मौके पर पहुंचकर जाम खुलवा देती है और कारों को हटवा देती है।
विज्ञापन


एक दो दिन बाद अतिक्रमणकारी फिर ओवरब्रिज पर कारों को खड़ा कर अतिक्रमण फैला देते हैं। सीओ ने कहा कि मामला संज्ञान में है। जल्द अभियान चलाकर ओवरब्रिज से अतिक्रमण को हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें