फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं जिसको चाहूं रोमियो बनाकर जेल भेज सकता हूं ....

विज्ञापन
विज्ञापन
मैं जिसको चाहूं रोमियो बनाकर जेल भेज सकता हूं ...
विज्ञापन


कोतवाली देहात में तैनात एंटी रोमियो सेल प्रभारी का विवादित वीडियो वायरल होने पर पुलिस की बड़ी किरकिरी हुई है। प्रभारी एसएसपी ने उसको सस्पेंड कर दिया है।

वहीं कोतवाली से रेत उठवाने का वीडियो वायरल होने पर अनूपशहर थाने के मुंशी को लाइन हाजिर कर दिया है। सीओ अनूपशहर को जांच सौंपते हुए जल्द रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात में तैनात एसआई विनीत वर्मा को एंटी रोमियो सेल का प्रभारी बनाया गया था। दो दिन पहले कोतवाली में दरोगा से एक न्यूज चैनल के रिपोर्टर ने एंटी रोमियो सेल की कार्यप्रणाली पर जानकारी की थी।

जिसमें दरोगा ने कहा कि मैं जिसको चाहूं, रोमियो बनाकर जेल भेज सकता हूं। दरोगा का यह वीडियो वायरल हो गया। लखनऊ और मेरठ में अधिकारियों ने एसएसपी से इस वीडियो पर जबाव-तलब कर लिया। इससे शासन और पुलिस की बड़ी किरकिरी हुई।

मामला बढ़ता देख प्रभारी एसएसपी प्रमोद कुमार तिवारी ने दरोगा को सस्पेंड कर दिया। वहीं अनूपशहर कोतवाली में जब्त किए गए बालू रेत को उठवाने का वीडियो भी वायरल हो गया। कोतवाली का मुंशी बालू को उठवा रहा था।

प्रभारी एसएसपी प्रमोद कुमार तिवारी ने कोतवाली के मुंशी रामधन सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। प्रभारी एसएसपी ने बताया कि कोतवाली से जब्त रेत को उठवाने की वीडियो वायरल मामले की जांच सीओ अनूपशहर को सौंपी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह था मामला : अनूपशहर में बालू खनन पर प्रतिबंध है। एसडीएम , तहसीलदार एवं पुलिस अफसरों द्वारा अवैध खनन में पकड़ी गई बुग्गियों को जब्त कर कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया जाता है। वाकया दो जून का है।
विज्ञापन


कोतवाली परिसर में एसडीएम हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता मे ंशांति समिति की मीटिंग चल रही थी। इसी दौरान एक ट्रोला में जब्त की गयी बालू को भरकर कोतवाली से ले जाया जा रहा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसडीएम हिमांशु गुप्ता ने बताया कि मीटिंग के दौरान एक ट्रोला में बालू भरकर जाते देखा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें