फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के नाम पर शुरू हो विकास योजनाएं : जयंत चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीदों के नाम पर शुरू हो विकास योजनाएं : जयंत चौधरी
विज्ञापन


जिले के ककोड़ कस्बे में पहुंचे रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने कहा है कि विकास योजनाओं का नाम देश पर प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों के नाम पर होने चाहिए। राष्ट्र पर अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वालों को सम्मान देने का यह एक तरीका हो सकता है।

क्षेत्र में सड़कों और शिक्षण संस्थानों के नाम भी शहीदों के नाम पर रखे जाने चाहिए। इससे युवाओं में राष्ट्र भक्ति विकसित होती है और लोगों में देशप्रेम का भाव जाग्रत होता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार को शहीदों के नाम पर विकास योजनाओं की शुरूआत करनी चाहिए। शहीदों के गांव में नेताओं के नाम पर नहीं बल्कि उनके नाम पर विकास कार्य कराए जाने चाहिए, ताकि शहीद आने वाली पीढ़ियों के बीच हमेशा के लिए जिंदा रहे।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने धनौरा इंटर कॉलेज का नाम शहीद नितिन चौधरी के नाम पर रखने की मांग की। जयंत चौधरी ने शहीद के परिवार को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया।

बता दें कि क्षेत्र के धनौरा गांव निवासी नितिन चौधरी (21वर्ष) 29 मई को कश्मीर के उरी सेक्टर में आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। 30 मई की शाम शहीद नितिन चौधरी का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था।

जयंत चौधरी के साथ विकास चौधरी, डॉ. वीरेंद्र सिंह, पूर्व जिप सदस्य ज्ञान सिंह, मेघराज सिंह, भूरिया सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें