फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में शहर की हवा हो जाती है खतरनाक

विज्ञापन
विज्ञापन
रात में शहर की हवा अधिक खतरनाक
विज्ञापन

साहिबाबाद। गाजियाबाद शहर की हवा करीब एक सप्ताह से रेड जोन में है। शहर में प्रदूषण का स्तर करीब तीन गुना अधिक बना हुआ है। सबसे ज्यादा स्थिति खराब रात के समय है। इस दौरान पीएम दस का स्तर सात और पीएम 2.5 नौ गुना अधिक दर्ज किया गया जा रहा है। शहर का एक्यूआई तीन सौ से ऊपर बना हुआ है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति रात में हो जाती है। बुधवार रात को शहर में पीएम दस और पीएम 2.5 मानकों से सात और नौ गुना अधिक दर्ज हो रहा है। पीएम दस बुधवार रात को तीन बजे 703 और पीएम 2.5 का स्तर 566 प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। वहीं सुबह नौ बजे भी शहर की हवा खराब चल रही है। सुबह नौ बजे पीएम दस 518 और पीएम 2.5 का स्तर 416 दर्ज किया गया। ठंड जैसे ही कम होती है प्रदूषण का स्तर कम हो जाता है।
विज्ञापन

दिन में पीएम दस और 2.5 तीन गुना ज्यादा
सीपीसीबी के दिन के आंकड़े देखा जाए तो पीएम दस और पीएम 2.5 तीन गुना अधिक बना हुआ है। बृहस्पतिवार को शहर में पीएम दस का स्तर 311 प्रति घन मीटर रहा। जिसमें बुधवार के मुकाबले बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को पीएम दस का स्तर 286 दर्ज किया गया था। वहीं पीएम 2.5 भी 192 से बढ़कर 212 प्रति घन मीटर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें