फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीडीए की संपति खरीदने वालों का ऑन स्पॉट मिलेगा सस्ता ऋण

विज्ञापन
विज्ञापन
जीडीए की संपत्ति खरीदने वालों को ऑन स्पॉट मिलेगा सस्ता ऋण
विज्ञापन

गाजियाबाद। जीडीए की संपत्ति खरीदने वालों को अब सस्ता ऋण उपलब्ध हो सकेगा। आवंटियों के लिए जीडीए की ओर से सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों का विशेष लोन वितरण शिविर लगाया जाएगा। कम ब्याज दर पर लोन ले सकेंगे। इस शिविर से करीब पांच हजार आवंटियों को सीधे लाभ होने का अनुमान है।
संपत्ति किश्तों पर खरीदने पर आवंटियों को प्राधिकरण को 12.5 से 19.5 फीसदी तक का ब्याज देना पड़ता था। लोन की यह दरें सरकारी व प्राइवेट बैंकों की दरों से चार फीसदी अधिक हैं। दूसरी ओर संपत्ति पर सरकारी व प्राइवेट बैंकों से लोन लेने के लिए आवंटियों को प्राधिकरण की एनओसी के लिए काफी पापड़ बेलने पड़ते हैं। अब दिसंबर माह के आखिरी सप्ताह में लगने वाले लोन वितरण शिविर में लोग सरकारी व निजी बैंकों से 8.50 फीसदी से 9 फीसदी तक की ब्याज दरों पर लोन ले सकेंगे। प्राधिकरण की ओर से शिविर में लोन लेने वालों को ऑन स्पॉट एनओसी दी जाएगी। इससे आवंटियों को लाखों की बचत होगी।
विज्ञापन


एकमुश्त राशि मिलने से जीडीए को होगा मालामाल
शिविर से जीडीए को भी लाभ होगा। प्राधिकरण को संपत्तियों पर एकमुश्त राशि बैंकों के लोन के रूप में मिल जाएगी। इससे जीडीए को अपनी विकास योजनाओं के लिए बड़ी रकम मिलेगी। साथ ही आर्थिक हालत भी सुधरेगी। यह शिविर जीडीए की 26 से 28 दिसंबर तक होने वाली नीलामी प्रक्रिया के तुरंत बाद लगेगा। 100 करोड़ की 154 संपत्तियों की नीलामी की जानी है। ऐसे में पुराने आवंटियों के साथ नई संपत्तियां खरीदने वालों को भी शिविर का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


कोट्स...
जीडीए की संपत्ति खरीदने वालों के लिए एक दिवसीय शिविर लगाया जाएगा। तारीख जल्द तय की जाएगी। सस्ती दरों पर लोग ऋण हासिल कर सकेंगे। - कंचन वर्मा, उपाध्यक्ष, जीडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें