फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स के तकनीकी अधिकारी के घर 20 मिनट में लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
एम्स के तकनीकी अधिकारी के घर 20 मिनट में लाखों की चोरी
विज्ञापन

साहिबाबाद। लाजपत नगर में बृहस्पतिवार दोपहर दिनदहाड़े 20 मिनट के अंदर तीन ताले तोड़कर चोरों ने एम्स के तकनीकी अधिकारी का घर साफ कर दिया। घटना के दौरान अधिकारी की पत्नी पड़ोस में एक ही एक दुकान से कोल्ड ड्रिंक लेने गई थीं। पीड़ित परिवार की तहरीर मिलने पर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

लाजपतनगर सी-90 में सुधीर कुमार परिवार के साथ रहते हैं। वह एम्स में वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी हैैं। बृहस्पतिवार सुबह वह आफिस चले गए और बच्चे स्कूल गए थे। दोपहर करीब 12 बजे उनकी पत्नी शनि चौक पर कोल्डड्रिंक लेने चली गईं। इसी बीच चोरों ने घर में लगे करीब तीन ताले तोड़कर आलमारी में रखे 80 तोले सोने के जेवर और डेढ़ किलो चांदी, 50 हजार की नकदी और एक एलईडी ले गए। महिला करीब 20 मिनट बाद घर पहुंची तो ताला टूटा देखकर दंग रह गईं। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे जेवर और नकदी गायब थी। उन्होंने बताया कि उनके घर पर पिता, छोटे भाई के परिवार के सोने के जेवर भी रखे हुए थे। उन्होंने पुलिस को तत्काल घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। एसएचओ साहिबाबाद दिनेश कुमार ने बताया कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। तीन टीमें बदमाशों की तलाश में लगी हुई हैं। जल्द बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें