फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से वाहन खरीदना होगा महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
कल से वाहन खरीदना होगा महंगा
विज्ञापन

गाजियाबाद। कल से नया वाहन खरीदना महंगा हो जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर टू व्हीलर और फोर व्हीलर कंपनियाें ने नया वाहन खरीदने पर थर्ड पार्टी इंश्योरेंस की समय सीमा बढ़ा दी है। पहले यह समय सीमा एक वर्ष के लिए थी, जिसे अब टू व्हीलर के लिए पांच वर्ष और फोर व्हीलर के लिए तीन वर्ष का दिया गया है। यानी ग्राहक को वाहन खरीदने पर पांच वर्ष तक के लिए इंश्योरेंस लेना ही पड़ेगा। इससे टू व्हीलर 3 से 10 हजार और फोर व्हीलर 10 से 25 हजार तक महंगा हो जाएगा।
पहली सितंबर से नया वाहन खरीदना महंगा होगा। जिनको पुराने रेट पर वाहन खरीदना है, वह शुक्रवार (31 अगस्त) को ही ले सकते हैं। इसके बाद थर्ड पार्टी इंश्योरेंस की समय सीमा बढ़ने से वाहनों की कीमत भी बढ़ जाएगी। अभी तक ऐसा होता आया है कि शोरूम से जब ग्राहक नया वाहन खरीदते हैं, तो उन्हें एक वर्ष के लिए ही इंश्योरेंस लेना पड़ता है। फर्स्ट इंश्योरेंस में वाहन, चालक और दुर्घटना होने की स्थिति में तीसरे व्यक्ति का दुर्घटना बीमा शामिल रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं शोरूम संचालक
शिवा बजाज के जीएम (सेल्स) सतीश सिंह ने बताया कि समय सीमा बढ़ने का असर वाहन की कीमत पर भी पड़ेगा। अब शोरूम से जो भी टू या फोर व्हीलर बिकेगा, उस पर 3 से 25 हजार रुपये ज्यादा तक कीमतें बढ़ जाएंगी। मसलन, किसी बाइक पर एक वर्ष का इंश्योरेंस 1500 रुपये था, जो बढ़कर 4500 रुपये हो जाएगा। इसी प्रकार से कार के रेट भी बढ़ेंगे। कोर्ट के निर्देश पर ग्राहक को पांच वर्ष के लिए इंश्योरेंस अनिवार्य रूप से लेना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें