फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी गेट पर बनेगा वेस्ट यूपी का सबसे भव्य स्वागत द्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी गेट पर बनेगा वेस्ट यूपी का सबसे भव्य स्वागत द्वार
विज्ञापन


साहिबाबाद। जुलाई में यूपी गेट का नजारा देखते ही बनेगा। दिल्ली से गाजियाबाद में प्रवेश करते ही यूपी गेट पर सवार करोड़ की लागत से बना विशालकाय स्वागत द्वार दिखेगा। यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सबसे भव्य व अनूठा स्वागत द्वार होगा। अगले हफ्ते स्वागत द्वार का निर्माण शुरू हो जाएगा। दो महीने में इसे तैयार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रशासन इस द्वार को श्रीराम पिस्टन एंड रिंग्स लिमिटेड के सहयोग से तैयार कराएगा। श्रीराम पिस्टन के सलाहकार केके शर्मा ने बताया कि दिल्ली से गाजियाबाद में प्रवेश करने के दौरान यूपी गेट पर यह द्वार काफी दूर से दिखेगा। द्वार के लिए ढाई-ढाई फुट के छह पिलर बनेंगे। इसकी ऊंचाई करीब 8 से 10 मीटर होगी। जिला प्रशासन इसके लिए अत्याधुनिक प्रकाश व्यवस्था करेगा। रात में द्वार की रोशनी देखते ही बनेगी। द्वार के निर्माण में डीएम रितु माहेश्वरी खुद रुचि ले रही हैं और इसका डिजाइन भी उन्होंने फाइनल किया है। उन्होंने बताया कि श्रीराम पिस्टन हर साल सीएसआर के तहत छह करोड़ रुपये सामाजिक कार्यों पर खर्च करती है, लेकिन इस द्वार पर खर्च की जाने वाली राशि सीएसआर से अलग मद की है। मैक्स अस्पताल के पास यूपी गेट पर अगले दो महीने के अंदर द्वार को तैयार कर दिया जाएगा। सिर्फ गाजियाबाद ही नहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश का यह सबसे भव्य व अनूठा द्वार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें