फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच झुग्गियों में आग लगी, बेटी की शादी के लिए जुटाए ढाई लाख भी जले-Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच झुग्गियों में आग लगी, बेटी की शादी के जुटाए ढाई लाख रुपये जले
विज्ञापन

गाजियाबाद। घर के दीपक से ही शनिवार को विजयनगर की पांच झुग्गियों में आग लग गई। आग की वजह से बेटी की शादी के लिए जुटाई गई करीब ढाई लाख की रकम और नई बाइक समेत सारा सामान जलकल राख हो गया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

एनएच-24 के पास अकबरपुर-बहरामपुर कट के सामने खमानी, योगराज, सतपाल, दिनेश और सूरज झुग्गियां डालकर परिवार समेत रहते हैं। सभी ने मिर्जापुर के बंटाई पर खेती की जमीन ले रखी है और सब्जियों की खेती करते हैं। योगराज ने बताया कि शनिवार सुबह वह खेत में चले गए थे। दिनेश की झुग्गी में पूजा का दीपक जलता रह गया। उनके जाने के बाद दीपक से झुग्गी में आग लग गई और देखते ही देखते पांचों झुग्गियां आग की चपेट में आ गई। योगराज ने बताया कि उसकी बेटी की शादी अप्रैल में होनी है। रविवार को उन्हें गांव मौसमपुर जाना था। बेटी की शादी के लिए उन्होंने बाजार में उनकी बकाया रकम और कुछ उधार लेकर 2.5 लाख रुपये जुटाए थे। आग में यह रकम और शादी के लिए जुटाए कपड़े भी जल गए। उन्होंने बताया कि दिनेश को कुछ महीने पूर्व शादी में मिली बाइक भी जलकर राख हो गई। इसके अलावा घर का सारा सामान जल गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें