फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 14 वर्षीय लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

Mon, 13 Jul 2026 06:24 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)

सार

डासना देहात से 10 जुलाई को एक 14 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। पिता की शिकायत पर एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्रांर्तगत डासना देहात से एक 14 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत देकर पुलिस से बेटी को ढूंढने और उचित कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, डासना देहात के निवासी किशोरी के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री बीते 10 जुलाई को सुबह करीब 9 बजे बिना बताए घर से कहीं चली गई। किशोरी के अचानक लापता होने से परेशान परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की।

विज्ञापन

रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन करने के बाद भी जब किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला, तो थक-हारकर परिजनों ने पुलिस की शरण ली। पीड़ित पिता ने पुलिस से निवेदन किया है कि मामला दर्ज कर उनकी नाबालिग पुत्री की जल्द से जल्द तलाश की जाए और मामले में उचित कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि किशोरी के पिता की दी तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच शुरू कर दी है और लापता किशोरी की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें