कस्टमर केयर अधिकारी बनकर करते थे ठगी
एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि आरोपी बिहार निवासी सिद्धार्थ नाम के व्यक्ति से नामी ई-कॉमर्स कंपनी से खरीददारी करने वालों का डाटा लेते थे। इसके बाद उन्हें कॉल करके भुगतान न होने की बात कहते हुए दोबारा भुगतान अपने बताए खाते में कराते थे। अब तक तीन महिलाओं समेत 7 लोगों को साइबर ठगी का शिकार बना चुके थे। अलग-अलग राज्यों में प्राथमिकी भी पुलिस ने दर्ज की है।
आरोपियों के पास से मिले मोबाइलों की जांच
आरोपियों के पास से 10 मोबाइल और 20 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है। एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि आरोपियों के पास से मिले मोबाइलों की जांच की जा रही है। साथ ही अन्य राज्यों में की गई अन्य वारदातों का भी पता किया जा रहा है। जल्द गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस ने इन्हें किया गिरफ्तार
1- बिहार के पश्चिमी चंपारण बिहार के जगीराह निवासी राजू कुमार
2- संत कबीर नगर के खलीलाबाद स्थित कटका चौराहा निवासी आदित्य उर्फ प्रकाश यादव
3- बुलंदशहर के स्याना स्थित वड्डा गांव निवासी विराट चौधरी
4- मेरठ के परीक्षितगढ़ स्थित अगवानपुर निवासी आशीष
5- गौतमबुद्ध नगर के जाफर ककोड़ स्थित कुरैम निवासी पंकज शर्मा
6- दिल्ली के करावल नगर स्थित जौहरीपुर के माता वाली गली की रहने वाली खुशी