फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अपराध रोकने में नाकाम छह प्रभारियों समेत 14 पुलिसकर्मियों का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
साहिबाबाद। अपराध रोकने में नाकाम हो रहे ट्रांस हिंडन जोन में छह चौकियों के प्रभारी समेत 14 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। जबकि शुक्रवार को वैशाली चौकी प्रभारी मनोज नेहरा और दो सिपाहियों को निलंबित किया गया था।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पिछले कुछ दिन से ट्रांस हिंडन जोन में मोबाइल फोन और चेन स्नेचिंग की वारदात को पुलिसकर्मी रोकने में नाकाम हो रहे थे। आए दिन घटनाएं होने और वैशाली में पुलिस पिकेट से मात्र 10 मीटर पर महिला से आईफोन लुटने की घटना हुई। इसके बाद रिपोर्ट भी छिनैती के बाद चोरी में कई दिन बाद दर्ज की। इस बात की जानकारी होने पर पुलिस उपायुक्त ऋजुल ने वैशाली चौकी प्रभारी मनोज नेहरा और दो सिपाहियों को निलंबित किया गया था। शनिवार को भी उन्होंने फेरबदल करते हुए छह चौकियों के प्रभारियों समेत 14 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि साहिबाबाद थाने में तैनात उप निरीक्षक दिनेश मलिक को वैशाली चौकी प्रभारी बनाया गया है। खोड़ा चौकी प्रभारी उदयवीर को फर्रुखनगर, सत्यजीत सिंह को सिकंदरपुर और अरुण कुमार को पाइप मार्केट चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। क्यूआरटी पर तैनात उप निरीक्षक सुशील राजपूत को करन गेट और अनुज कुमार को खोड़ा चौकी प्रभारी बनाया गया है। सिकंदरपुर चौकी प्रभारी ललित कुमार को कौशांबी थाना और दीपक भारद्वाज को टीला मोड़ से लिंक रोड थाने भेजा गया है। उप निरीक्षक विकास कुमार को डीसीपी का पीआरओ बनाया गया है, जबकि पूर्व पीआरओ प्रिंस चौधरी की इंदिरापुरम थाने भेजा गया है। इसके अलावा कई आरक्षी भी इधर से उधर किए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें