फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: खेत दिलाने के नाम पर किसान से हड़पे 14 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर क्षेत्र के पलौता गांव निवासी किसान महेश से चार बीघा कृषि भूमि दिलाने के नाम पर शातिरों ने 14 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर भोजपुर पुलिस ने देवेंद्र और अमित के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

महेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव निवासी देवेंद्र ने 2018 में उन्हें पलौता और तलहैटा में सस्ते दामों पर चार बीघा कृषि भूमि विक्रय होने की जानकारी दी। इसके बाद आरोपी ने महेश को जमीन दिखाकर उसका सौदा करा दिया। सौदा तय होने के बाद महेश ने लगभग 17 लाख रुपये से अधिक का भुगतान कर दिया। सौदा तय होने के बाद देवेंद्र और उसका साथी बैनामा करने में आनाकानी करते रहे। काफी समय बाद भी जब आरोपियों ने बैनामा नहीं किया तो महेश ने अपनी रकम वापस मांगी। समाज के दबाव में आकर आरोपियों ने दो लाख रुपये वापस कर दिए और शेष रकम जल्द लौटाने का वादा किया। मगर आरोपियों ने शेष रकम लौटाई नहीं। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें