फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना आदेश ही खोल दी दुकानों की सील

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना आदेश ही खोल दी दुकानों की सील
विज्ञापन

बुलंदशहर। स्वास्थ्य अफसरों का एक कारनामा सामने आया है। अफसरों ने एक माह पूर्व कार्रवाई के दौरान जिन अपंजीकृत क्लीनिक और लैब को सील किया था, एक माह बाद ही कुछ क्लीनिक और लैब की सील हटा दी गई। अफसरों द्वारा की गई कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

एक माह पूर्व हाईकोर्ट के निर्देश पर अपंजीकृत क्लीनिक और लैब पर बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण न होने पर बंद करने के निर्देश दिए थे। सीएमओ ने आदेश का पालन करते हुए जनपद भर में एक दर्जन से अधिक क्लीनिक और लैब सील लगाने की कार्रवाई की थी। इसके बाद से अपंजीकृत चिकित्सक और लैब संचालक सीएमओ कार्यालय के चक्कर लगाने लगे थे। इस दौरान कुछ संचालकों और अपंजीकृत चिकित्सकों की अफसरों से सांठगांठ होने पर लगाई गई सील को हटाने का कार्य शुरू हो गया। जबकि अन्य क्लीनिक और लैब संचालक अभी हाईकोर्ट के निर्णय आने का इंतजार कर रहे हैं। नोडल अधिकारी डॉ. अशोक तालियान ने बताया कि अभी किसी की सील हटाई नहीं गई है। अगर किसी ने अपने आप सील को हटा लिया है तो संबंधित की जांच कर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। बताया की सील लगे सभी सेंटरों का पुन निरीक्षण कर इसकी जांच की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें