फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 13 साल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी इंटर तो दूसरा बीए का है छात्र, तीन हिरासत में

Thu, 27 Aug 2026 06:12 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)

सार

वेव सिटी में 13 साल की छात्रा से तीन पड़ोसी छात्रों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
किशोरी से दरिंदगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गाजियाबाद जिले के वेव सिटी थाना क्षेत्र के एक गांव से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 13 साल की छात्रा के साथ पड़ोसी छात्रों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और तीनों आरोपी छात्रों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों में दो 16-16 वर्षीय इंटर के छात्र व एक 18 वर्षीय बालिग बीए का छात्र बताया जा रहा है। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है। तीनों आरोपी छात्र पीड़िता के पड़ोसी हैं, पीड़िता की मां काम करने घर से बाहर गई हुई थीं, तभी मौका पाकर पीड़िता के सामने घर में रहने वाला छात्र किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने ताऊ के बंद पड़े घेर में ले गया और वहां उसके दोनों दोस्त भी आ गए, आरोप है कि वहां तीनों आरोपियों ने छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। 
विज्ञापन

बेसुध होकर घर पहुंची छात्रा ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी अपनी मां को दी। किशोरी की मां ने तीनों आरोपी छात्रों के खिलाफ थाना वेव सिटी में प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि छात्रा की मां की दी गई शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, छात्रा को मेडिकल परीक्षण व 164 के ब्यानों के लिए भेजा गया है, मेडिकल परिक्षण रिपोर्ट व छात्रा के ब्यानों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें