फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: टूर पैकेज में छूट का झांसा देकर 13 लोगों से 78.71 लाख की ठगी, दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 06 Jan 2026 05:22 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, इंदिरापुरम

सार

आकर्षक छूट के साथ टूर पैकेज और टिकट बुक करने के नाम पर 13 लोगों से 78.71 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने सोमवार को दो आरोपियों सत्यम शुक्ला व हर्षित शुक्ला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
लाखों की ठगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आकर्षक छूट के साथ टूर पैकेज और टिकट बुक करने के नाम पर 13 लोगों से 78.71 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने सोमवार को दो आरोपियों सत्यम शुक्ला व हर्षित शुक्ला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी खुद को नामी ट्रेवल कंपनी का एजेंट बताकर पीड़ितों को झांसे में लेते थे।

विज्ञापन


एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि शक्तिखंड चार निवासी पवन कुमार सिंह समेत अन्य लोगों ने मामले में तहरीर दी है। इसमें बताया कि नोएडा के महागुन माई वुड्स गौर सोसायटी के टावर 21 निवासी सत्यम व हर्षित ने खुद को नामी ट्रेवल्स कंपनी का पंजीकृत एजेंट बताया था।

दोनों ने पीड़ितों को झांसा दिया कि अगर वह उनके माध्यम से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय टिकट या टूर पैकेज बुक कराते हैं तो आकर्षक छूट मिलेगी। टिकट रद होने पर बिना किसी कटौती के अतिरिक्त कमीशन के साथ रुपये वापस किए जाएंगे। आरोप है कि बुकिंग के बाद न टिकट मिले और न ही रकम। 
विज्ञापन


काफी छानबीन के बाद पीड़ितों ने आरोपियों को ढूंढा। उनसे बातचीत की और समझौता कर मामला निपटाने का प्रयास किया। इस पर 14 नवंबर 2025 को आरोपी सत्यम ने अपने नोएडा स्थित फ्लैट पर रुपये वापस करने का एक लिखित अनुबंध किया। सभी पीड़ितों को चेक भी दिए, लेकिन जब चेक बैंक में लगाए गए तो बाउंस हो गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की।

ऐसे की ठगी :
पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अंजान लोगों को टारगेट करते हैं। जितने भी पीड़ित अब तक सामने आए हैं, उनमें से कोई भी आरोपियों को सीधे नहीं जानता। आरोपियों के झांसे में अधिकतर व्यवसायी फंसे हैं। पहले उन्होंने बाली, दुबई, थाईलैंड व अन्य स्थानों के लिए टिकट बुक कराएं। बुकिंग के कुछ दिन बाद आरोपियों ने टिकट रद कराकर पीड़ितों को उनकी पूरी रकम वापस करने और 10 से 15 प्रतिशत कमीशन देने का झांसा दिया। 

बाद में लोगों को न तो टिकट मिली और न ही रकम। कुछ नौकरी पेशा लोगों को भी आरोपियों ने जाल में फंसाया। उनसे मुंबई, गोवा, कश्मीर, असोम, दक्षिण भारत समेत अन्य स्थानों के लिए टूर पैकेज पर आकर्षक छूट दिलाने का झांसा देकर ठगी की।

इनके साथ हुई ठगी 
नाम    ठगी गई रकम
आयुष व्यास    30,00,000 
पवन सिंह कुमार    24,00,000 
सागर सिंह भंडारी    9,00,000 
प्रज्ञा    7,00,000 
पुनीत    1,85,000 
हर्षित पुरी    2,50,000 
राहुल राणा    34,000 
कनव फूलर    85,000 
प्रभात यादव    34,000 
विवेक सिंह    47,000 
महीम सिंह    2,00,000 
शेषन शर्मा    20,000 
मृगेंद्र राज शर्म    16,000

पहले भी कर चुके धोखाधड़ी
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं। दोनों जेल भी जा चुके हैं। फिलहाल, पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। पीड़ितों के दिए साक्ष्यों की जांच की गई है। शुरुआती जांच में आरोप सही साबित हुए हैं। जल्द ही दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। 

मकान बेचने का झांसा देकर 32.50 लाख हड़पे
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र में मकान का सौदा कर आरोपियों ने एक व्यक्ति से 32.50 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित का आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपियों की ओर से जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय ने बताया कि मूल रूप से सीमापुरी (दिल्ली) निवासी आबिद अली ने शिकायत दी है। इसमें बताया है कि वह हिंडन विहार नंदग्राम में किराये के मकान में रहते हैं। उन्होंने मुरादनगर निवासी शेरू से हिंडन विहार स्थित एक मकान खरीदने के लिए 77 लाख रुपये में सौदा किया था। दोनों पक्षों की सहमति पर इसका बैनामा अप्रैल 2025 में किया जाना तय हुआ था। उनका आरोप है कि शेरू के साथ शाहरुख व खलील ने षड्यंत्र रचकर अलग-अलग तिथियों में उनसे 32.50 लाख रुपये ले लिए, लेकिन तय तिथि पर बैनामा करने नहीं पहुंचे। यह आरोप भी लगाया कि तकादा करने पर आरोपियों ने मकान का बैनामा करने से इन्कार कर दिया। साथ ही रुपये वापस मांगने पर हत्या की धमकी दी। एसीपी ने बताया कि पीड़ित आबिद की तहरीर पर शेरू, शाहरुख और खलील के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें