फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: मसूरी के एक इंटर कॉलेज में खाना खाने के बाद बिगड़ी 13 छात्राओं की सेहत, अब सभी स्वस्थ

Tue, 20 Jan 2026 07:35 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)

सार

प्रधानाचार्य वंदना यादव ने बताया कि सभी छात्राएं बिल्कुल स्वस्थ हैं और सभी छात्राओं ने मंगलवार को प्री बोर्ड की परीक्षा भी दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्रांतर्गत के गांव निडौरी के जय प्रकाश गर्ल्स इंटर कॉलेज में रविवार को खाना खाने के बाद 13 छात्राओं को उल्टी, पेट-दर्द व घबराहट होने की शिकायत से हड़कंप मच गया था, बच्चियों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डासना में भर्ती कराया गया था, जहां से उपचार के बाद छात्राओं को स्कूल भेज दिया गया। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने स्कूल में कैंप लगाकर छात्राओं का परीक्षण किया, जिसमें सभी छात्राएं बिल्कुल स्वस्थ हैं और सभी ने प्री बोर्ड की परिक्षा भी दी।

विज्ञापन

जय प्रकाश गर्ल्स इंटर कॉलेज निडौरी मसूरी की प्रधानाचार्य वंदना यादव ने बताया कि सभी छात्राएं बिल्कुल स्वस्थ हैं और सभी छात्राओं ने मंगलवार को प्री बोर्ड की परीक्षा भी दी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डासना के इंचार्ज डॉ. प्राची पाल ने बताया कि मंगलवार को सीएचसी से चिकित्सक डॉ. आशुतोष, डॉ. गरीमा, स्टाफ नर्स पूनम तथा फार्मासिस्ट सचिन को भेजकर छात्राओं का चेकअप कराया गया है, सभी छात्राएं बिल्कुल स्वस्थ हैं और सामान्य हैं।
विज्ञापन

फूड प्वाइजनिंग जैसी कोई शिकायत नहीं दिख रही है, सभी छात्राओं का खाना स्वयं सहायता समूह के द्वारा बनाया जाता है, स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष सविता ने बताया कि रविवार को मटर पनीर, पूड़ी, सब्जी व खीर बनाई गई थी, जिसको सभी छात्राओं ने खाया था। प्रधानाचार्य वंदना यादव ने बताया कि कुछ छात्राओं को उनके परिजन घर ले गये हैं हालांकि छात्राएं बिल्कुल ठीक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें