फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पटाखे जलाने में 127 झुलसे, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। दीपावली की रात हुई जमकर आतिशबाजी और पटाखा फोड़ने में एक युवक की मौत और 127 से अधिक बच्चे व बड़े घायल हो गए। रात भर एंबुलेंस सड़कों पर दौड़ती रहीं। पटाखों से झुलसने पर देर रात तक घायल इलाज के लिए आते रहे। एमएमजी, संयुक्त अस्पताल और सीएचसी पर 18 लोग पहुंचे थे, जबकि दस अलग-अलग निजी अस्पतालों में 32 लोग पहुंचे थे। वहीं लोनी, मुरादनगर, मोदीनगर क्षेत्र में भी 77 लोग निजी अस्पतालों में इलाज कराने पहुंचे थे। दो बच्चों की हालत गंभीर होने पर दिल्ली के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

मरियम नगर स्थित निजी अस्पताल में रात भर में पांच लोग पहुंचे, हालांकि इनमें कोई गंभीर नहीं था। भाटिया मोड़ स्थित निजी अस्पताल में भी रात में 12 लोग पहुंचे। दीपावली की रात जिले की सड़कों पर सभी एंबुलेंस को सक्रिय रखा गया था। एंबुलेंस सेवा के जिला प्रभारी जयविंदर सिंह का कहना था कि रात में एंबुलेंस के लिए ज्यादा फोन कॉल नहीं आई, लेकिन सभी एंबुलेंस को सड़कों पर तैनात किया गया था।

गंभीर रूप से झुलसे युवक की मौत
झंडापुर निवासी अफजाल (35) के पीछे गंधक और पोटाश का धमाका कर दिया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को अधिक रक्तस्राव होने से इलाज के दौरान मौत हो गई।

सुबह अनार जलाने पर बच्चा झुलसा
सिहानी चुंगी स्थित विद्या विहार में निवासी राकेश काम पर चले गए, उनकी पत्नी भी दुकान से सामान लेने चली गई थीं। उसी समय देव (7) पटाखे जलाने लगा और अनार की चपेट में आने से 60 फीसदी झुलस गया। उसे संजय नगर स्थित संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया। इमरजेंसी में मौजूद डॉ. गौरव ने बताया कि प्राथमिक उपचार देने के बाद दिल्ली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

10 वर्षीय बच्चा झुलसा
डासना गेट में निवासी रोहित (10) भी आतिशबाजी चलाने के दौरान बुरी तरह से झुलस गया था। रोहित को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया।

सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार का कहना है कि एमएमजी और संयुक्त अस्पताल में झुलसे हुए दो घायलों को रेफर किया गया था। गंभीर रूप से झुलसे एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। निजी अस्पतालों के आंकड़े मंगवाए गए हैं।
विज्ञापन


पटाखों से झुलसे हुए पहुंचे अस्पताल
शहरी क्षेत्र - 50
मोदीनगर - 21
मुरादनगर - 24
लोनी - 21
डासना - 11
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें