फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का डर दिखाकर वृद्धा से ठगे गहने

Tue, 06 Nov 2018 02:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
demo
विज्ञापन

साहिबाबाद। अहिंसा खंड-2 में लूट का डर दिखाकर बाइक सवार चार शातिर ठगों ने वृद्धा से गहने ठग लिए। इनमें से एक शातिर ने खुद को कनावनी पुलिस चौकी प्रभारी बताया था। परिजनों ने सोमवार को इंदिरापुरम थाने में शिकायत की।

विज्ञापन


इंदिरापुरम के अहिंसा खंड-2 स्थित आशियाना उपवन सोसायटी में अजय अग्रवाल परिवार के साथ रहते हैं। अजय का मोटर पार्ट्स का बिजनेस है। उन्होंने बताया कि उनकी मां निर्मल अग्रवाल (68) शनिवार शाम को दीवाली के खरीदारी करके घर लौट रही थीं।

जैसे ही वे शांति गोपाल अस्पताल के पास पहुंचीं बाइक पर आए दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। पीछे बैठे युवक ने उन्हें पुलिस का आईडी कार्ड दिखाते हुए खुद को कनावनी पुलिस चौकी का नया प्रभारी बताया। उसने मां को धमकाते हुए कहा कि गहने पहनकर चल रही हो बदमाश गला और हाथ काट ले जाएंगे। बदमाश सड़कों पर महिलाओं और बुजुर्गों को निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन


इस पर मां ने कहा कि वह घर पहुंचकर गहने उतार देंगी। आरोप है कि बदमाशों ने उन्हें धमकाते हुए तुरंत गहने उतारने को कहा। इस पर मां ने हाथ से कंगन उतार दिए। इसके बाद अंगूठी नहीं निकल रही थी। इसी बीच दो अन्य बाइक सवार युवक एक छोटी सी शीशी में सरसों का तेल लेकर पहुंच गए। उन्हाेंने उंगलियों में तेल लगाने के बाद तीन अंगुठियां निकाल लीं।

आरोपियों ने गहनों को कागज में लपेटने के नाम पर बदल दिया। घर पहुंचकर मां ने देखा तो उसमें कांच की चूड़ियां थीं। एसएचओ इंदिरापुरम नजीर अली ने बताया कि पीड़ित की शिकायत ले ली गई है। घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

डर से नहीं दी शनिवार को शिकायत
अजय अग्रवाल ने बताया कि एक वर्ष पूर्व वह इंदिरापुरम थाने में किसी काम से गए थे। पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। इससे आहत अजय दोबारा थाने जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। आसपास के लोगों ने जब उनको थाने में जाकर शिकायत करने को कहा तो वह सोमवार को इंदिरापुरम थाने में पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें