फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त शिक्षा निदेशक ने बीएसए कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त शिक्षा निदेशक ने बीएसए कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन

बुलंदशहर। संयुक्त शिक्षा निदेशक बेसिक ने मंगलवार को बीएसए कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। दोपहर के समय संयुक्त निदेशक अचानक जिला बेसिक कार्यालय पहुंची, उनके आने की सूचना मिलते ही अफसर और कर्मचारियों में हडक़ंप मच गया। संयुक्त निदेशक ने कार्यालय के दस्तावेज खंगाले और अफसर व कर्मचारियों से भी अलग-अलग पूछताछ की।
संयुक्त शिक्षा निदेशक बेसिक ललिता प्रदीप ने बताया कि शासन ने बेसिक शिक्षा की प्रदेश में चल रही स्थिति और परिषदीय स्कूलों में अफसरों द्वारा सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के क्रियान्वयन का पता लगाने के लिए एक अभियान चलाया है। उन्हें हापुड़, बुलंदशहर और गाजियाबाद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालयों की जांच सौंपी गई है। हापुड़ में सोमवार को वह जांच कर चुकी है, जबकि अब बुधवार को गाजियाबाद कार्यालय में जांच के लिए पहुंचेंगी। उन्होंने बताया कि इस निरीक्षण का उद्देश्य कार्यालय के सामान्य क्रियाकलाप की जानकारी के साथ सर्व शिक्षा अभियान, स्कूल चलो अभियान, एमडीएम, मान्यता की फाइल, विभिन्न योजनाओं से प्राप्त होने वाले धन के खर्च का ब्यौरा, विगत वर्ष में योजनाओं से होने वाले लाभ और आइजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण व शिक्षकों की संख्या आदि की विभागीय अफसर और कर्मचारियों से जानकारी ली जानी है। उन्होंने सभी एबीएसए की भी बैठक लेकर महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की है। उन्होंने बताया कि वह निरीक्षण की रिपोर्ट लखनऊ पहुंचकर तैयार करेंगी। वहीं, दूसरी ओर जब तक संयुक्त शिक्षा निदेशक बेसिक कार्यालय में रहीं, तब तक अफसर और कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा। उनके जाने के बाद ही सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


किसी पर भी हो सकती है कार्रवाई
हमेशा विवादों में रहने वाला जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय एक बार फिर सुर्खियों में आ सकता है। क्योंकि संयुक्त शिक्षा निदेशक बेसिक के निरीक्षण में काफी खामियां मिली हैं और कई अफसर और बाबुओं के कारनामे भी सामने आए हैं। ऐसे में उन द्वारा तैयार की जाने वाली रिपोर्ट में किसी पर भी कार्रवाई हो सकती है। इसकी कार्यालय में खासी चर्चा है।
विज्ञापन


एप रोकेगा सीसीएल का फर्जीवाड़ा
बेसिक शिक्षा विभाग में सीसीएल लेने वाली शिक्षिकाओं का फर्जीवाड़ा एप रोकेगा। यह एप बेसिक शिक्षा विभाग ने जारी कर शिक्षकों को अपने मोबाइल में डाउनलोड करने के आदेश जारी कर दिए हैं। संयुक्त शिक्षा निदेशक ललिता प्रदीप ने बताया कि सीसीएल में फर्जीवाड़े को रोकने के लिए विभाग ने एक एप लांच किया है। इस एप पर ही अब सीसीएल के लिए आवेदन करना होगा और पूरी जांच के बाद ही सीसीएल देने पर मुहर लगेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें