फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक भूखंडों की जानकारी मिलेगी ऑनलाइन-Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन मिलेगी औद्योगिक भूखंडों की जानकारी
विज्ञापन

औद्योगिक भूखंडों की जानकारी अब घर बैठे मिल सकेगी। यूपीएसआईडीसी शनिवार को कानपुर मुख्यालय पर अपना ई-एप्लीकेशन पोर्टल शुरू करने जा रहा है। इस पोर्टल की मदद से उद्यमियों को काफी राहत मिलेगी।

प्रदेश में उद्यमियों को औद्योगिक वातावरण देने के लिए यूपीएसआईडीसी बड़े स्तर पर कई बदलाव कर रहा है। इसी कड़ी में विभाग अपना ई-एप्लीकेशन पोर्टल शुरू कर रहा है। विभाग की आरएम स्मिता सिंह ने बताया कि पोर्टल के जरिए उद्यमियों को औद्योगिक भूखंडों को लेने के लिए विभाग के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन के साथ उन्हें फैक्ट्री की डिटेल रिपोर्ट व अन्य जरूरी दस्तावेज भी आनलाइन ही जमा कराएंगे। इसके बाद उन्हें भूखंड मिल पाएगा। इससे जहां पारदर्शिता आएगी वहीं भ्रष्टाचार को भी खत्म करने में मदद मिलेगी। वहीं, पोर्टल की मदद से उद्यमियों को ये भी पता होगा कि किस औद्योगिक क्षेत्र में कितने भूखंड खाली पड़े हैं। पोर्टल शुरू होते ही जनपद में नई फैक्ट्रियां लगेंगी और लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें