पॉश कालोनी से लेकर मलिन बस्तियों में भी नगर निगम शहर के लोगों को आरओ फिल्डर्ट पानी पिलाएगा। प्राइवेट कंपनियों के सहयोग से पीपीपी मॉडल पर शहर में वाटर वेंडिंग मशीनें लगाई जाएंगी।
निगम के जलकल विभाग ने इन मशीनों को लगाने के लिए 121 जगहों को चिह्नित कर ली हैं। 20 लीटर फिल्टर्ड पानी की कीमत महज पांच रुपये रखी गई है। ऐसे में निम्न आय वर्ग के लोग भी इस पानी को खरीद सकेंगे।
नगर निगम के साथ आरओ फिल्टर्ड पानी बेचने के लिए 9 कंपनियों ने प्रस्ताव दिया है। हालांकि अभी कंपनियों का नाम फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन निगम ने स्थान तय कर लिए है। इन स्थानों में शहर के पॉश एरिया को रखा गया है तो मलिन बस्तियों को भी शामिल किया गया है।
सर्वे रिपोर्ट तैयार हो जाने के बाद अब निगम अधिकारी इसे शार्ट लिस्ट कर अंतिम लिस्ट तैयार करेंगे। माना जा रहा है कि इसमें कुछ स्थानों में परिवर्तन हो सकता है। हालांकि अधिकांश स्थान वही रहेंगे जो इस सूची में दर्शाए गए हैं। नगर निगम के जलकल अभियंता आरके यादव का कहना है कि जल्द ही फर्म का नाम तय कर वाटर वेंडिंग मशीन लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
जोनों में लगने वाली वाटर वेंडिंग मशीन की संख्या
मोहननगर जोन 25
सिटी जोन फर्स्ट 18
सिटी जोन सेकेंड 20
सिटी जोन थर्ड 10
विजयनगर जोन 14
वसुंधरा जोन 34
वेंडिंग मशीन के लिए चयनित प्रमुख स्थल
पीएसी चौक, कैला मदरसा, कोटगांव फाटक पार्क में, नया कोटगांव, गोपीनाथ पार्क सराय नजर अली, अमन कालोनी, मोती मस्जिद के पास, भोपुरा चौराहा, राधाकृष्ण मंदिर संजय कालोनी, शनि चौक लाजपतनगर, कृष्णा विहार कुटी, राजीव कालोनी, गगन विहार, मोहननगर चौराहा, पंचशील कालोनी, शिब्बनपुरा, न्यू आर्य नगर दयानंद पार्क के पास, घूकना शिव मंदिर, सिहानी चुंगी, सेवा नगर गली-1, गौरी शंकर मंदिर लोहिया नगर, नया गाजियाबाद स्टेशन के पास, सेठ मुकुंदलाल स्कूल के पीछे, पुराना विजयनगर, एनएच-24 पेट्रोल पंप के पास, रोजी कालोनी, सुंदरपुरी, शंकरपुरी, वीर अब्दुल हमीद कालोनी, रमते राम रोड, कालका गढ़ी चौक, पुराना बस अड्डा, हरी मंदिर के पास, डासना गेट, टाउन हाल चौक , बसंत चौक