एक गांव निवासी व्यक्ति की आठ वर्षीय पुत्री प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन की छात्रा है। बीते मंगलवार को विद्यालय में वाषिर्कोत्सव चल रहा था। आरोप है कि तभी 12 वर्षीय बालक बच्ची को बहला कर खेत में ले गया। वहां आरोपी ने बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया।
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के कारण आरोपी अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाया। बच्ची ने परिजनों को आपबीती बताई तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने आरोपी बालक के घर घटना की शिकायत की। आरोप है कि आरोपी बालक के परिजनों ने गांव में पंचायत कर मामला रफा-दफा करने का दबाव बनाया।
मगर बच्ची के परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़ रहे। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर 12 वर्षीय बालक के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी बालक को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा गया है।