फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: खाली मकान पर 12 राउंड फायरिंग, पड़ोसी के मकान पर चस्पा मिला धमकी भरा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शहीद नगर जवाहर पार्क इलाका सोमवार देर रात को गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा और आसपास के लोगों में अफर-तफरी मच गई। बाइक सवार दो बदमाशों ने एक मकान पर ताबड़तोड़ 10-12 राउंड फायरिंग की। गनीमत यह नहीं कि मकान खाली था। वारदात के बाद बदमाश धमकी भरा पत्र पड़ोसी कपड़ा व्यापारी भारत शर्मा के गेट पर चस्पा करके भाग गए। पत्र में लिखा कि...अगली बारी तेरी है। वारदात के बाद डायल 112 की सूचना पर पुलिस पहुंची और मौके से खोखे 10 खोखे भी बरामद कर जांच शुरू कर दी है। कपड़ा व्यापारी की ओर से मिली शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




शहीदनगर जवाहर पार्क निवासी कपड़ा व्यापारी भारत शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार देर रात वह शालीमार गार्डन स्थित दुकान से घर लौटे थे। कुछ ही देर बाद अचानक उनके बराबर वाले मकान पर गोलियां चलने लगी। 10-12 राउंड फायरिंग के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। निवासियों ने शोर मचाया तो बदमाश बाइक से भाग गए। बदमाशों की गोलियां मकान की दीवार, गेट और पड़ोसी यशपाल भाटी की पार्किंग में खड़ी कार में लगीं। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन के दौरान 10 खोखे बरामद किए। व्यापारी ने बताया कि रात को हुई वारदात के बाद 26 मई की सुबह 6 बजे वह टहलने के लिए गेट से बाहर निकले तो उन्होंने देखा कि दरवाजे पर एक पत्र चस्पा रखा था। उसमें लिखा था कि अगली बारी तेरी है। धमकी भरी चिटठी के बाद पूरा परिवार दहशत में है। व्यापारी ने जान का खतरा जताया है।





व्यापारी का न झगड़ा न लेनदेन का विवाद, उलझी धमकी की गुत्थी

कपड़ा व्यापारी भारत शर्मा ने बताया कि उनकी शालीमार गार्डन में दुकान है। उनका न तो किसी से झगड़ा है और न ही किसी व्यक्ति से लेनदेन का विवाद है। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि वारदात के बाद ज्यादातर लोग मौके पर थे और उस समय तक दरवाजे के पास कोई चिट्ठी चस्पा नहीं थी। पुलिस भी जांच कर रही थी और उस समय भी कोई धमकी भरा पत्र दरवाजे पर नहीं दिखा था। बड़ा सवाल यह है कि व्यापारी के गेट पर सुबह धमकी भरा पत्र चस्पा मिला है। इस तथ्य ने पुलिस को पूरी तरह उलझा दिया है। हालांकि जांच में यह भी सामने आया है कि फायरिंग करने वाले बदमाश दिल्ली की ओर से आए थे और उसी रास्ते से भाग गए।
विज्ञापन






जिस मकान पर फायरिंग, विवादों से घिरा है वह



पुलिस की जांच में सामने आया है कि जिस मकान पर बदमाशाें ने फायरिंग की है, वह दिल्ली निवासी आशा देवी का है। उसमें कई साल से फाइनेंस कंपनी के मालिक संजय गुप्ता परिवार के साथ किराये पर रहते थे। कुछ माह पहले मकान मालिक और संजय गुप्ता के बीच विवाद हुआ तो उसने किराया देना बंद कर दिया। पुलिस ने बताया कि संजय पर 5 से 6 लाख रुपये किराया बकाया है। तीन माह पहले आशा देवी ने वाद दायर कर न्यायालय के आदेश से मकान तो खाली करा लिया, लेकिन बकाया नहीं मिला है। इसके अलावा पुलिस को संदेह है कि कहीं फाइनेंस कंपनी के मालिक का तो किसी से विवाद नहीं हुआ है और बदमाश समझ रहे हो कि वह इसी मकान में रहते होंगे। हालांकि पुलिस का यह केवल संदेह है। असल बात तो जांच में ही सामने आएगी।



खाली मकान पर 10-12 राउंड फायरिंग करने वाले बदमाश दिल्ली की ओर भागे हैं। दो टीमर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से बदमाशों की पहचान का प्रयास जारी है। अभी तक कपड़ा व्यापारी का कोई विवाद सामने नहीं आया है। बदमाशाें को जल्द ही गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। अमित सक्सेना, प्रभारी एसीपी साहिबाबाद
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें