ईद-उल-जुहा (बकरीद) की नमाज के मद्देनजर मंगलवार को सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक शहर में रूट डायवर्जन रहेगा। लिहाजा आवागमन के लिए जीटी रोड की बजाय अंबेडकर रोड का इस्तेमाल करें।इसकेअलावा पुराना बस अड्डे से संजय गीता चौके होते हुए एनएच-58 से गंतव्य को जाएं। एएलटी फ्लाईओवर और राजनगर एक्सटेंशन रोड का इस्तेमाल करें।
रूट डायवर्जन से बचने के लिए लालकुआं की ओर से शहर की ओर आ रहे हैं तो साजन मोड़ से डायमंड फ्लाईओवर होते जाएं। इसी तरह हापुड़ तिराहे से घंटाघर की ओर जाने के बजाय पुराने बस अड्डे की तरफ से निकलें। मेरठ तिराहे से पटेलनगर तिराहा होते हुए संजय-गीता चौक से निकलें।
यूं रहेगा रूट डायवर्जन
- लालकुआं की ओर से जो वाहन शहर की ओर आएंगे, उन्हें चौधरी मोड़ की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन्हें साजन मोड़ से डायवर्ट कर डायमंड फ्लाईओवर होते हुए भेजा जाएगा।
- लालकुआं-चौधरी मोड़ की ओर आवागमन करने वाले सभी हल्के वाहनों को एक ही लेन ( गाजियाबाद से लालकुआं की ओर जाने वाले मार्ग पर) आवागमन कराया जाएगा।
- गाजियाबाद-मेरठ (एनएच-58) की ओर आवागमन करने वाले सभी वाहनों को श्रीराम पिस्टन फैक्ट्री के सामने बने कट से डीपीएसजी स्कूल कट तक एक ही लेन (मेरठ से गाजियाबाद आने वाला मार्ग) पर ही चलाया जाएगा।