फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण फैला रहीं 12 फैक्ट्रियां सील

Wed, 27 Apr 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
Factory - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाईकोर्ट की फटकार के बाद प्रशासन ने फिर एक बार प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को 12 फैक्ट्रियों को सील किया गया, साथ ही दो फैक्ट्रियों में भट्टियों को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन


पूर्व में सील की गई फैक्ट्रियां चलती पाए जाने पर अधिकारियों ने फैक्ट्री संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।  प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों के खिलाफ जावली गांव निवासी राजकुमार कौशिक ने याचिका दायर की है। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने अभियान के तहत फैक्ट्रियों के खिलाफ कार्रवाई की।

मंगलवार को लोनी नायब तहसीलदार एन द्विवेदी की अगुवाई में अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अमित विहार कालोनी में एक दर्जन ढलाई फैक्ट्रियों को सील किया गया। दो फैक्ट्रियों की भट्टियां भी सील की गईं। इस दौरान पूर्व में सील दो फैक्ट्रियां चलती पाई गईं।
विज्ञापन


उन फैक्ट्री संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के आदेश दिए गए हैं। अभियान में मुख्य रूप से प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अंशुल शर्मा, सहायक वैज्ञानिक नीरज चतुर्वेदी, असिस्टेंट डायरेक्टर फैक्ट्री एसएम खालिद, नगर पालिका जेई प्रीति अग्रवाल, एसडीओ एसके गोयल, आरटीआई कार्यकर्ता राजीव शर्मा और भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें