फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के स्वागत को तैयार वीआईपी कॉरिडोर, एलआईयू सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम के स्वागत को तैयार वीआईपी कॉरिडोर, एलआईयू सतर्क
विज्ञापन


गाजियाबाद। दिलशाद गार्डन से शहीद स्थल तक बने मेट्रो फेज-2 कॉरिडोर और हिंडन पर उड़ान सेवा के लिए बने नए टर्मिनल के उद्घाटन में पीएम के स्वागत के लिए वीआईपी कॉरिडोर तैयार है। अर्थला से सिकंदरपुर टर्मिनल तक करीब 7.5 किमी लंबे कॉरिडोर पर विशेष तैयारियां हो रही हैं। कॉरिडोर के बीच में पड़ने वाली सेंट्रल वर्ज पर नए पौधे लगाने के साथ फुटपाथ के किनारों को तोड़कर पिंक पत्थर की रैलिंग लगाई जा रही है। वहीं पीएम की जनसभा के मद्देनजर एलआईयू अधिकारियों की टीम ने जनसभा स्थल और टर्मिनल का निरीक्षण किया।
करहेड़ा पर हिंडन नदी के कट पर खजूर के आकर्षक बड़े-बड़े पेड़ लगाए गए हैं। इनके बराबर में बड़े पैमाने पर पौधे लगाने का काम दिनभर जारी रहा। करहेड़ा कट से सिकंदरपुर टर्मिनल तक बने डिवाइडर पर रंगाई का काम तेजी से चल रहा है। खासकर हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से सिकंदरपुर की ओर जाने वाले अजंतापुरम कट तक गुलाबी पत्थरों से नई रैलिंग लगाने का काम जोरों पर है। जीडीए के अधिकारी व उनकी टीम सिकंदरपुर में जनसभा स्थल को समतल करने के काम में दिनभर लगी रही।
विज्ञापन

कॉरिडोर की सड़कों के बीच में सेंट्रल वर्ज पर पुराने व सूखे पेड़ों के स्थान पर नए पौधे लगाने का काम दिनभर चलता रहा। एलआईयू के अधिकारियों ने पहले मुख्य मार्ग के साथ जनसभा स्थल के विभिन्न एंट्री व एग्जिट प्वाइंट को परखा। इसके बाद टर्मिनल में अंदर जाकर हो रही तैयारियों की जानकारी हासिल की। वहीं, मुख्य मार्ग से सिकंदरपुर टर्मिनल की ओर जाने वाली नई दो-दो लेन की रोड के बराबर नई ग्रीन बेल्ट विकसित कर पोल व कंटीले तार लगाए गए हैं। उन पोल को रंगने का काम चलता रहा।

मेट्रो पिलर्स पर पेंटिंग तो रिवर बैंक पर रैलिंग लगाने का काम तेज
मेट्रो फेज-2 कॉरिडोर के उद्घाटन की तिथि नजदीक आने के साथ तैयारियों को अंतिम रूप देने में अधिकारी लगे रहे। मेट्रो के रिवर बैंक स्टेशन के पास पेंटिंग का आखिरी चरण का काम चल रहा है। रिवर बैंक स्टेशन पर राजनगर एक्सटेंशन जाने वाली और किनारे रैलिंग लगाने और अन्य रंगाई-पुताई का काम चलता दिखाई दिया।
विज्ञापन


बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश देती आकर्षक मूर्ति लगाई
सिकंदरपुर टर्मिनल की ओर जाने वाले मार्ग पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश देने वाली आकर्षक मूर्ति लगाई गई है। वहीं, टर्मिनल गेट के बराबर में सर्व शिक्षा अभियान का संदेश देता हुआ कलक्ट्रेट सरीखा दो बच्चों की प्रतीकात्मक चिह्न लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें