फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 घंटे के अंदर नहीं पकड़े आरोपी तो हाइवे पर देंगे धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
48 घंटे के अंदर नहीं पकड़े आरोपी तो हाइवे पर देंगे धरना
विज्ञापन

मुरादनगर। शहर में रविवार को सात वर्षीय मासूम की रेप के बाद हत्या के मामले में चौबीस घंटे बाद भी पुलिस नामजद सभासद और उसके तीन भाइयों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। इसके बच्ची के परिजनों और कालोनी के लोगों में पुलिस के खिलाफ रोष है। परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि 48 घंटों के अंदर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर ठोस कार्रवाई नहीं की तो वे पुलिस के खिलाफ हाइवे पर धरना देंगे। मामले की गंभीरता देखते हुए एसएसपी वैभव कृष्ण ने केस अपने हाथों में ले लिया है। तनाव के चलते पीएसी की एक प्लाटून कालोनी में तैनात है।
रविवार को मुरादनगर की एक कालोनी सात वर्षीय मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। बच्ची का शव पड़ोस में ही एक धार्मिक स्थल की छत पर मिला था। बच्ची के परिजनों का आरोप है कि पालिका के चुनाव में विपक्षी प्रत्याशी को वोट देने से नाराज सभासद ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है। बच्ची के पिता ने सभासद व उसके साथियों के खिलाफ नामजद शिकायत की थी। परिजनों का आरोप है हत्या के 24 घंटों के बाद भी पुलिस ने एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 48 घंटों के अंदर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो वे हाइवे पर पुलिस के खिलाफ धरना देंगे।
विज्ञापन


आरोपी दरिंदों को तलाशने के लिए लगाई चार टीम
गाजियाबाद। मुरादनगर में हुई बच्ची से रेप के बाद हत्या के मामले में एसएसपी ने आरोपी दरिंदे भाइयों को पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन किया है। इसके अलावा तीन टीम थाना स्तर से भी लगाई है। एसएसपी वैभव कृृष्ण ने बताया कि आरोपी सभासद समेत चारों भाइयों को पकड़ने के लिए चारों टीमें दबिश दे रही है। वह खुद इस मामले की जांच कर रहे हैं, जिसके लिए वह घटना स्थल पर भी गए हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। वहीं, उन्होंने बताया कि घटना स्थल के पास की एक सीसीटीवी पुलिस को मिली है, लेकिन फुटेज में केवल मृतक बच्ची का भाई या कोई बच्चा आता-जाता दिख रहा है।
विज्ञापन


मासूम की गायब चप्पल है अहम सुराग
पुलिस का कहना है जिस समय बच्ची का शव मिला उसके एक ही पैर में चप्पल थी। उसकी गायब एक चप्पल कत्ल में अहम सुराग है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। सीओ प्रभात कुमार ने बताया कि संभव ही चप्पल घटना के दौरान कातिल के घर में रह गई हो और वह अभी भी उसके पास हो। बच्ची गायब चप्पल से आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें