फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरडीसी मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण का रास्ता हो सकता है साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
आरडीसी मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण होगी तीसरी कोशिश
विज्ञापन

गाजियाबाद। राजनगर डिस्ट्रिक्ट सेंटर (आरडीसी) में मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण की योजना को साकार करने की दिशा में फिर से काम शुरू हो गया है। जीडीए की ओर से पार्किंग के निर्माण संबंधी कुछ शर्तों में छूट देकर एजेंसियों को लुभाने के प्रयास किए जाएंगे। जल्द ही तीसरी बार अंडरग्राउंड मल्टीलेवल पार्किंग के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
जीडीए की ओर से महानगर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र आरडीसी में जाम की समस्या को खत्म करने के लिए करीब 950 वाहनों की तीन मल्टीलेवल अंडरग्राउंड पार्किंग का प्रस्ताव तैयार किया गया। अब तक दो बार निविदा संबंधी प्रक्रिया आयोजित की गई। लेकिन अंडरग्राउंड पार्किंग में प्रचार संबंधी संभावनाओं की कमी के चलते कोई निर्माण एजेंसी सामने नहीं आई। अब जीडीए निर्माण एजेंसियों को लुभाने के लिए शर्तों में राहत देने की तैयारी कर रहा है। जीडीए उपाध्यक्ष कंचन वर्मा का कहना है कि आरडीसी में मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण के लिए तीसरी बार निविदा प्रक्रिया शुरू की जाएगी। निर्माण एजेंसियों को कुछ राहत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण से पहले आरडीसी में जाम की समस्या के हल के लिए तीन सरफेस पार्किंग के लिए सर्वे होगा। मल्टीलेवल पार्किंग बनने तक सरफेस पार्किंग आरडीसी में जाम की समस्या का काफी हद तक समाधान करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें