फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तय नहीं हुआ रेट, आवास योजना हुई लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
कीमत तय नहीं, आवासीय योजना हुई लेट
विज्ञापन

गाजियाबाद। नए साल पर लांच की जाने वाली जीडीए की आवासीय योजना कुछ अफसरों की लापरवाही से 15 दिन लेट हो गई है। यह अफसर अब तक मकानों का रेट फाइनल नहीं कर सके हैं। जीडीए वीसी ने इस मामले में लापरवाह अफसरों को कड़ी फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द रेट निर्धारित करने का निर्देश दिया है।
पिछले कई साल से जीडीए विभिन्न कालोनियों में बचे फ्लैट्स और भूखंडों को नीलामी के माध्यम से ही बेचता आ रहा है। अब करीब चार साल बाद जीडीए अपने तैयार एक हजार से ज्यादा फ्लैट्स की आवासीय योजना का तोहफा देने जा रहा है। विभिन्न योजनाओं में तैयार पडे़ इन फ्लैट्स के लिए जीडीए आवेदन मांगने की तैयारी में है। एक जनवरी को जीडीए ने योजना को लांच करने की तैयारी की थी मगर अफसरों की लापरवाही ने इसे करीब 15 दिन लेट कर दिया। जीएसटी से मुक्त जीडीए की इस आवासीय योजना में ईडब्ल्यूएस मकानों से लेकर तीन बेडरूम वाले फ्लैट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीडीए वीसी रितु माहेश्वरी के अनुसार रेट निर्धारित न होने के कारण अब योजना को 15जनवरी 2018 के आसपास लांच किया जाएगा। चूंकि सिर्फ तैयार मकानों को ही इस योजना में शामिल किया जा रहा है, ऐसे में आवंटियों को बिना जीएसटी का भुगतान किए ही मकान आवंटित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जीडीए की आवासीय योजना में जीएसटी बचाने का यह अंतिम अवसर होगा।
----
किस योजना में कितने मकान, कितनी कीमत
योजना का नाम फ्लैट्स की संख्या/प्रकार अनुमानित कीमत
मधुबन-बापूधाम 545 (2-3बीएचके,16 मंजिला टॉवर) 50 से 55 लाख
मधुबन-बापूधाम 65 (मिनी एमआईजी) 26.70 लाख
मधुबन-बापूधाम 107 (ईडब्ल्यूएस) 9 से 11 लाख
मोदीनगर 103 (ईडब्ल्यूएस) 7.5 से 8.5 लाख
गंगोत्री टॉवर कौशांबी 95(एलआईजी, बहुमंजिला टॉवर) 19.5 लाख
गंगोत्री टॉवर कौशांबी 60(2बीएचके, बहुमंजिला टॉवर) 39 लाख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें