फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा किनारे स्थित फैक्ट्रियों पर प्रदूषण विभाग कसेगा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा किनारे स्थित फैक्ट्रियों पर प्रदूषण विभाग कसेगा शिकंजा
विज्ञापन

- माघ मेले के दौरान विभाग ने संबंधित फैक्ट्रियों को जारी किया नोटिस
- गंगा में प्रदूषण हुआ तो संबंधित फैक्ट्री के खिलाफ होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
माघ मेला की तैयारियों के लिए प्रदूषण विभाग के अधिकारियों ने कमर कस ली है। अधिकारियों ने औद्योगिक प्रतिष्ठानों के संचालकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए नोटिस जारी कर दिया है। एनजीटी के आदेश पर अधिकारियों ने यह कार्रवाई की है।
जनवरी माह में लगने वाले माघ मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रशासनिक, प्रदूषण विभाग के अधिकारियों ने तैयारियों को आखिरी रूप देना शुरू कर दिया है। प्रदूषण विभाग के अधिकारियों ने अनूपशहर, डिबाई, स्याना व नरौरा क्षेत्र में गंगा किनारे स्थित फैक्ट्रियों के संचालकों को नोटिस जारी करते हुए सख्त आदेश दिए हैं कि यदि किसी भी फैक्ट्री का गंदा पानी गंगा में गिरता मिला तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस बाबत प्रदूषण विभाग के एई आशुतोष चौहान ने बताया कि शासन के आदेश पर माघ मेला से पूर्व गंगा किनारे स्थित फैक्ट्रियों के संचालकों को नोटिस जारी करने की कार्रवाई की गई है। किसी भी हाल में श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनजीटी ने दिए थे गंदा पानी रोकने के आदेश
एनजीटी ने गंगा नदी में गिरने वाले गंदे नालों, फैक्ट्रियों के गंदे पानी को रोकने के लिए आदेश दिए थे। आदेशों के बाद भी नगर पालिका व प्रशासनिक अधिकारियों ने अभी तक इस संबंध में कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की। जबकि इसके उल्लंघन पर फैक्ट्रियों के लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई के भी आदेश दिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें