फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मोबाइल चोरी कर खाते से निकाले 1.15 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। शास्त्रीनगर में रहने वाले व्यापारी भरत कौशिक का फोन चोरीकर उनके बैंक खाते से 1.15 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। इसी मोबाइल का प्रयोग कर ठग ने एक अन्य मोबाइल भी खरीदा जिसका बिल उनकी दुकान पर डाक द्वारा भेजा गया है। खरीदे गए नए मोबाइल से साइबर ठग प्रयोग कर रहे हैं। पीड़ित ने कविनगर थाने में साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन


कविनगर क्षेत्र के भरत कौशिक ने बताया कि उनके मोबाइल से साइबर अपराधियों ने उनके खाते से 69 हजार 999 और 45 हजार 899 रुपये ट्रांसफर किए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। आरोप है कि ठग ने उनके मोबाइल से पैसे ट्रांसफर कर एक नया मोबाइल भी खरीदा है। इसका बिल उनकी दुकान पर भेजा गया। बिल में नए मोबाइल का सीरियल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज हैं। साइबर ठग खरीदे नए मोबाइल का खुलेआम प्रयोग कर रहे हैं। पीड़ित ने कविनगर पुलिस ने बिल के आधार पर मोबाइल की लोकेशन ट्रेन कर आरोपी को गिरफ्तार करने और ठगी के रुपये वापस कराने की मांग की है। पीड़ित ने बीएनएस (66डी) कम्प्युटर उपकरण से प्रयोग कर संपत्ति की धोखाधड़ी करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी कविनगर स्वतंत्र सिंह ने बताया कि मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की जा रही है आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें