फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्डनपुरी बाबा की चेन और दो लाख रुपये लेकर भागा चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
गोल्डनपुरी बाबा की चेन और दो लाख रुपये लेकर भागा चालक
विज्ञापन


साहिबाबाद। इंदिरापुरम की जीसी ग्रांड सोसायटी में रहने वाले गोल्डनपुरी बाबा का ड्राइवर मंगलवार को उनकी 15 तोले सोने की चेन, लॉकेट और दो लाख रुपये लेकर भाग गया। हाल ही में उन्होंने ड्राइवर को नौकरी पर रखा था। उन्होंने इंदिरापुरम थाने में शिकायत दी है।
कांवड़ यात्रा के दौरान सुर्खियों में रहने वाले गोल्डनपुरी बाबा इंदिरापुरम की जीसी ग्रांड सोसायटी में रहते हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब दो बजे वह पंजाब में अखाड़े के साथ होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए जाने वाले थे। आरोप है कि तभी उनका चालक प्रदीप बेड की दराज से दो लाख रुपये, 15 तोले सोने की चेन और लॉकेट लेकर फरार हो गया। चोरी का शक होने पर उन्होंने ड्राइवर प्रदीप को फोन किया। प्रदीप ने बाहर दुकान पर होने की बात कहकर जल्द लौटने को कहा। उन्होंने दो घंटे तक उसका इंतजार करते रहे, लेकिन प्रदीप नहीं आया। इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा। सीओ इंदिरापुरम धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि आरोपी ड्राइवर बरेली के कुड्डा गांव निवासी प्रदीप यादव खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक का नहीं कराया था सत्यापन
बाबा ने बताया कि उनका बरेली में आश्रम है। आश्रम में आने वाले लोगों के कहने पर उन्होंने प्रदीप को ड्राइवर की नौकरी दी थी। आरोपी 22 दिन पहले ही काम पर आया था। वह उसका सत्यापन कराने वाले थे। इससे पहले वारदात कर वह फरार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें