साहिबाबाद। दिल्ली-भोपुरा की भारत सिटी सोसायटी में दिनेश कुमार को ठगों ने एली टेलीग्राम ग्रुप पर सब्सक्रिप्शन टास्क कराने के बहाने तीन लाख 66 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। निवेश और मुनाफे की रकम नहीं देने पर ठगी का पता चला। टीलामोड़ पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
उन्होंने शिकायत दी कि पिछले दिनों व्हाट्सएप नंबर पर पैसे कमाने के लिए मैसेज आया था। बातचीत होने पर कॉलर ने मिशन कंपटीशन मिशन पूरा करने पर 50 प्रति टास्क करने का ऑफर दिया। कुछ समय बाद एली नाम के टेलीग्रुप में जोड़कर अल-अलग टास्क दिए। आरोप है कि दो टॉस्क कराकर उन्हें थोड़ा मुनाफा दिया, लेकिन बाद में प्रीपेड टास्क से बड़ा मुनाफा कमाने की एवज में तीन बार में तीन लाख 66 हजार रुपये जमा करा लिए। जब उन्होंने मुनाफा और निवेश की रकम मांगी तो ठग ने और पैसे जमा करने की शर्त रखी। ठग ने बाद में फोन नंबर बंद कर दिया। एसीपी शालीमार गार्डन सूर्यबली मौर्य का कहना है कि साइबर सेल टीम फोन नंबर और खातों से ट्रांजेक्शन का पता कर रही है।