फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जेसीबी से कटी 11 केवी लाइन, 70 हजार आबादी ढाई घंटे रही बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गाजियाबाद। शनिवार शाम शास्त्रीनगर स्थित विद्युत उपकेंद्र की 11 केवी 8 फीडर की भूमिगत केबल जेसीबी से कट गई। इससे शास्त्रीनगर, महिंद्रा एन्क्लेव, रजापुर और आसपास के बड़े इलाके की बिजली गुल हो गई। करीब 70 हजार से अधिक आबादी को ढाई घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा।
केबल कटने से उमस और गर्मी के बीच लोग घरों से बाहर निकलने को मजबूर हुए। यह घटना शनिवार शाम करीब 4:30 बजे शास्त्रीनगर उपकेंद्र क्षेत्र में कार्य के दौरान हुई। शास्त्रीनगर के जे, के, आई ब्लॉक, महिंद्रा एन्क्लेव, बाग वाली कॉलोनी और रजापुर गांव की बिजली ठप हुई। कवि नगर के विवेकानंद नगर की आपूर्ति भी बाधित हुई। सूचना मिलते ही विद्युत निगम की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू कराया। अधिकारियों ने दूसरे फीडरों से वैकल्पिक व्यवस्था की। शाम 7 बजे आपूर्ति सुचारू होने पर क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जेसीबी से केबल कटी थी। इससे कई कॉलोनियों में आपूर्ति प्रभावित हुई। उन्होंने बताया कि वैकल्पिक व्यवस्था कर बिजली चालू करा दी गई है। अनिल कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि जेसीबी संचालक के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। यह कार्रवाई लापरवाही से केबल काटने के लिए हो रही है। दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें