फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं की छात्रा ने दी जान: फ्लैट की बालकनी से कूदकर खुदकुशी की; क्यों उठाया ऐसा कदम? जांच में सामने आई यह बात

Sun, 14 Dec 2025 02:17 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद (गाजियाबाद)

सार

रविवार सुबह करीब 7:25 बजे पुलिस को मामले की सूचना मिली। मौके पर टीलामोड़ थाना प्रभारी टीम के साथ पहुंचे और किशोरी को पहले अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के टीलामोड़ थानाक्षेत्र के शालीमार सिटी की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी ने फ्लैट की बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस की शुरुआती जांच में किशोरी के मानसिक तनाव में होने की बात सामने आई है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार सुबह करीब 7:25 बजे डायल 112 पर सोसायटी निवासी जसदीप सिंह की बेटी इकप्रीत कौर (15) के बालकनी से कूदने की सूचना मिली थी। मौके पर टीलामोड़ थाना प्रभारी टीम के साथ पहुंचे और किशोरी को पहले अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन

यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को मोर्चरी भेजा गया। एसीपी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जब परिजनों से बातचीत की गई तब सामने आया कि किशोरी कक्षा 10 की छात्रा थी। पढ़ाई को लेकर मानसिक तनाव में होने की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें