फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म के बाद की थी युवती की हत्या, दो गिरफ्तार

Mon, 29 Oct 2018 01:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह पूर्व सिहानी गेट थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन में अधजली हालत में मिली युवती के शव की गुत्थी सिहानी गेट पुलिस ने रविवार को सुलझा ली है। युवती की हत्या दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद अपने तीसरे साथी के साथ मिलकर की थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने युवती से दो बार दुष्कर्म किया। फिर गला दबा दिया और ज्वलनशील पदार्थ डालकर जला दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरा आरोपी फरार है।

विज्ञापन


सिहानी गेट एसएचओ संजय कुमार पांडेय ने बताया कि पकड़े गए हत्यारोपी विनय उर्फ भिंडी निवासी भट्ठा रोड घूकना मोड़ और हनी उर्फ अजय निवासी अच्छेजा हापुड़ हैं। इनका तीसरा साथी व मुख्य आरोपी दीपक फरार है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने वारदात की पूरी कहानी पुलिस को बताई। 21 वर्षीय मृतका रेलवे स्टेशन पर ही रहती थी और कबाड़ बीनकर आजीविका चलाती थी।

वह नशा करती थी। आरोपियों ने बताया कि वह भी नशा करते हैं और मृतका से उनकी पहले से जान-पहचान थी। वारदात की रात 26 सितंबर 2018 को तीनों आरोपी युवती को पुराने रेलवे स्टेशन से भिंडी के ऑटो में बैठाकर ले जाने लगे। युवती ने जाने से इंकार किया। इसके बाद उन्होंने उसे पहले शराब पिलाई और फिर गांजे का नशा कराया। नशे की हालत में तीनों आरोपी युवती को ऑटो में बैठाकर राजनगर एक्सटेंशन में सिटी फारेस्ट के पास ले गए।
विज्ञापन


यहां उन्होंने ऑटो रोका और विनय उर्फ भिंडी व दीपक ने ऑटो में ही युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया। अजय ने दुष्कर्म नहीं किया। इसके बाद आरोपी उसे राजनगर एक्सटेंशन में ही अजनारा सोसाइटी के पास ले गए और यहां एक बार फिर दोनों ने गैंगरेप किया। दीपक ने युवती के चेहरे पर ब्लेड से कई वार किए और भिंडी ने जमीन पर गिराकर युवती का गला अपने पैर से दबा दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद तीनों ने उसके शव को तेजाब डालकर जलाने की कोशिश की, ताकि उसका चेहरा पहचान में न आ सके।

दीपक ने रची थी साजिश
एसएचओ सिहानी गेट के मुताबिक, वारदात का मास्टर माइंड दीपक है। हत्या के खुलासे के लिए शुरू की गई जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे थे। जांच करने पहुंचे पुलिस अधिकारियों को जानकारी मिली थी कि रेलवे स्टेशन पर नशा करने वाले कुछ युवकों के साथ कई युवतियां भी शामिल हैं। मृतका युवती और आरोपी दीपक व उसके साथी भी रेलवे स्टेशन पर ही रहते थे। पूछताछ में पता चला कि मृतका और दीपक में अक्सर लड़ाई रहती थी। इसी नाराजगी के चलते दीपक ने साथियों के साथ मिलकर युवती की हत्या की प्लानिंग की थी। पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद उन्होंने युवती के शव के पास बैठकर सिगरेट भी पी थी। देर रात वह अपने घर लौट आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें