फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास योजना में केवल गाजियाबादी कर सकेंगे आवेदन-Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम आवास योजना में केवल गाजियाबादी कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन

गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने पीएम आवासीय योजना के आवेदकों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। गाइडलाइन के तहत पीएम आवास योजना में केवल गाजियाबाद निवासी ही आवेदन कर सकेंगे। प्राधिकरण ने सबसे पहले मधुबन बापूधाम योजना में बन रहे 856 पीएम आवास के लिए आवेदन फार्म जारी किए हैं।
जीडीए की ओर से पहले चरण में कुल 20 हजार आवेदन फार्म जारी किए जाएंगे। इनमें से 8000 आवेदन फार्म छपवाकर अधिकृत 10 बैंकों में बिक्री के लिए पहुंचाए जा चुके हैं। जीडीए द्वारा जारी किए गए आवेदन फार्म में केवल गाजियाबाद के आवेदक ही पीएम आवास के लिए आवेदन कर सकेंगे, इसका जिक्र नहीं है। इसकी जानकारी पता चलने पर जीडीए की ओर से इस बाबत विज्ञापन के जरिए सार्वजनिक सूचना जारी की गई है और आठ हजार के बाद छपने वाले नए आवेदन फार्म में नई गाइडलाइन को जोड़ा जाएगा। जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने बताया कि पीएम आवास योजना के आवेदकों का जिले का निवासी होना अनिवार्य है। फार्म में त्रुटिवश यह सूचना रहने के बाद आगामी फार्म में सुधार कराया जा रहा है। साथ ही विज्ञापन के जरिए सार्वजनिक सूचना भी जारी की गई है। उन्होंने कहा कि अगर गाजियाबाद के बाहर का आवेदक आवेदन करता है या उसकी सूचना बाद में पता चलती है तो उसका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन 10 अधिकृत बैंकों से खरीद सकते हैं फार्म
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मधुबन बापूधाम योजना में बनने वाले 856 पीएम आवास के आवेदन फार्म अधिकृत 10 बैंकों की शाखाओं से प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन फार्म की कीमत 300 रुपये है। यह फार्म इलाहाबाद बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, विजया बैंक, इंडियन बैंक, ओवरसीज बैंक, यस बैंक, एचडीएफसी बैंक, नैनीताल बैंक और सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की विभिन्न शाखाओं से सुबह 10 बजे से दो बजे तक प्राप्त किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें