फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबर22

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन अध्यापकों के वेतन वृद्धि रोकने के आदेश
विज्ञापन


हापुड़। मुख्य विकास अधिकारी दीपा रंजन ने शुक्रवार को जिले के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक स्कूलों की स्थिति की जांच के लिए औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों की उपस्थिति कम मिलने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए तीन शिक्षकों के वेतन वृद्धि रोके जाने के निर्देश दिए हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक और सफाई कर्मी मौजूद न मिलने पर एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया गए। निरीक्षण के दौरान स्कूलों में हड़कंप की स्थिति रही।
गर्मियों के अवकाश के बाद स्कूल खुल गए हैं। ऐसे में स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों की उपस्थिति जांचने के लिए सीडीओ दीपा रंजन ने शुक्रवार को क्षेत्र के गांव पूठा हुसैनपुर, कांवी व तुमरैल के स्कूलों का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय कांवी में 90 के सापेक्ष 40 बच्चे ही उपस्थित मिले। यहां पढ़ाई का स्तर भी ठीक नहीं मिला। इसके अलावा अध्यापकों को सामान्य जानकारी भी नहीं थी। प्राथमिक विद्यालय तुमरैल में 35 बच्चे ही उपस्थित मिले। कम उपस्थिति पर सीडीओ ने नाराजगी जाहिर करते हुए इस संबंध में तीन अध्यापकों की वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया, जिसमें डा. रोहित और सफाई कर्मी अनुपस्थित मिला। इन दोनों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा ग्रामीणों ने माइनर में पांच साल से पानी न आने की शिकायत की। इस पर सिंचाई अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा गया है। निरीक्षण के दौरान बीएसए देवेंद्र गुप्ता, हेमंत कुमार, सुनील कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें