भारतीय सेना को मजबूत करने में देशभर के केमिस्ट और ड्रगिस्ट अपना योगदान देंगे। ऑल इंडिया आर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (एआईओसीडी) ने संस्था से जुड़े 10 लाख विक्रेताओं से अपील की है कि वह प्रत्येक माह केवल 100 रुपये सेना के लिए बनाए गए अकाउंट में डालें।
इस तरह यह संस्था एक वर्ष में करीब 10 करोड़ रुपये एकत्र करके सेना को देगी। इससे सेना और उनके परिजनों को आर्थिक मदद मिलेगी।सेना मजबूत बनेगी तो राष्ट्र सुरक्षित रहेगा। इसी उद्देश्य के साथ एआईओसीडी ने मुहिम छेड़ी है। एआईओसीडी के जनरल सेक्रेटरी सुरेश गुप्ता ने बताया कि संस्था के सदस्य और पदाधिकारी हर प्रांत में हैं।
करीब 10 लाख सदस्य संस्था से जुड़े हुए हैं। यदि हम एकजुट हो जाए और थोड़ी सी धनराशि राष्ट्र को सुरक्षित करने के लिए दें तो इसके लिए हर कोई तैयार हो जाएगा। इसलिए ये मुहिम छेड़ी गई है। इसमें हर सदस्य 100-100 रुपये प्रत्येक माह देगा। इस तरह से वर्ष में करीब 10 करोड़ रुपये एकत्र होंगे।
उन्होंने बताया कि अन्य व्यापारिक संगठन भी इस मुहिम में शामिल हो सकते हैं। यदि लोग ऐसे ही जुड़ते जाए तो यह धनराशि काफी