फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पड़ोसी महिला की आवाज निकालकर 10 हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र स्थित कालोनी में रहने वाले दानबहादुर यादव ने पुलिस आयुक्त जे.रविंदर गौड़ को सौंपे शिकायती पत्र में साइबर ठग पर कार्रवाई न होने का आरोप लगाया। बताया कि दिसंबर 2023 में उनके साथ साइबर ठगी हुई जिसकी शिकायत उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज कराई। बताया कि पड़ोसन की आवाज निकालकर साइबर ठग ने उन्हें झांसे में लेकर 10 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर करा लिए। करीब नौ माह बीतने के बाद भी कविनगर साइबर टीम ने जांच पड़ताल पूरी नहीं की। जबकि ठगी करने वाले का मोबाइल नंबर अभी भी चल रहे हैं। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर कविनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पीड़ित दानबहादुर यादव के मुताबिक दिसंबर 2023 में उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉलर ने उनकी पड़ोसन की आवाज निकालकर बताया कि वह बीमार हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। उपचार के लिए 10 हजार रुपये की मांग की। पड़ोसन की सहायता के लिए उन्होंने कॉलर के बताए नंबर पर 10 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब उन्हें साइबर ठगी की जानकारी हुई तो उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि नौ महीने बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की जबकि आरोपी का मोबाइल नंबर अब भी चालू है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर कविनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसीपी ने बताया कि आरोपी का मोबाइल ट्रेस कर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें