फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम नगर किराना मंडी में छापा 10 क्विंटल मिर्च पाउडर सील

Wed, 24 May 2017 09:39 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
हल्दी - फोटो : getty images
विज्ञापन
गाजियाबाद। मिलावटखोर व्यापारियों के खिलाफ बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई की। राम नगर किराना मंडी में विभाग की टीम ने सुबह नौ बजे छापा मारकर मिलावटी मसालों के साथ मौके पर सिंथेटिक रंग बरामद किया।
विज्ञापन


विभाग ने मिर्च पाउडर, हल्दी और सिंथेटिक रंग के छह सैंपल लिए हैं। साथ ही मिलावट होने के संदेह पर 10 क्विंटल मिर्च पाउडर को सील कर दिया गया। उधर, मोदीनगर में सरसों के तेल का सैंपल भरा गया।

खाद्य सुरक्षा विभाग को जानकारी मिली थी कि रामनगर किराना मंडी में कुछ व्यापारी मसालों में रंग मिलाकर बेच रहे हैं।  बुधवार सुबह टीम के किराना मंडी पहुंचने के दौरान कई व्यापारियों का माल ट्रकों से उतर रहा था। टीम को देखतेे ही मंडी में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


टीम ने महावीर ग्रेंडियर और मामा ग्रेंडियर कंपनी से मसालों के सैंपल भरे। इस दौरान मौके से सिंथेटिक रंग भी मिले, जिसे मिर्च पाउडर में मिलाकर बेचे जाने की आशंका है। टीम ने करीब 10 क्विंटल मिर्च पाउडर को जब्त कर लिया।

डीओ अजय जायसवाल ने बताया कि मौके से मिर्च पाउडर के तीन, हल्दी पाउडर के दो और सिंथेटिक रंग का एक सैंपल लिया गया। वहीं, मोदीनगर से सरसों के तेल का एक सैंपल लिया गया है। इन सभी सैंपल को जांच के लिए लखनऊ राजकीय लैब में भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें