फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 10 घंटे बिजली गुल, रातभर परेशान रहे इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीला मोड़ स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में बुधवार रात बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लोगों को करीब 10 घंटे तक परेशानी झेलनी पड़ी। रात करीब 10 बजे जंफर उड़ने के बाद कॉलोनी की बिजली चली गई थी।
विज्ञापन

काफी देर इंतजार के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हुई। लोगों ने ऊर्जा निगम में शिकायत दर्ज कराई। बावजूद सुबह तक बिजली नहीं आई और लोगों को गर्मी व उमस में रात गुजारनी पड़ी। स्थानीय निवासी सौरभ सिंह ने बताया कि शिकायत के बाद भी फॉल्ट ठीक करने के लिए टीम सुबह पहुंची। करीब 10 बजे मरम्मत कार्य शुरू हुआ और सुबह 11 बजे बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकी।

लंबे समय तक बिजली बंद रहने से इन्वर्टर जवाब दे गए और मोबाइल फोन चार्ज करने में दिक्कत हुई। बिजली कटौती का असर सुबह की दिनचर्या पर पड़ा, कई घरों में लोगों को पानी के संकट जूझना पड़ा।
विज्ञापन

निवासी सोमनाथ झा ने बताया कि पेयजल के लिए लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। गगन विहार, कोयल एंक्लेव, शालीमार गार्डन और इंदिरापुरम में भी बुधवार को करीब छह घंटे तक बिजली प्रभावित रही। ऊर्जा निगम के जोन-दो के अधिकारी नरेश भारती ने बताया कि मुख्य फॉल्ट रात में ठीक कर कुछ उपभोक्ताओं के कनेक्शन की खराबी सुबह ठीक कराई गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें